बुधवार, 2 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. ramchand guha
Written By
Last Updated : रविवार, 5 जुलाई 2020 (16:47 IST)

Trending: जब वाजपेयी ने नेहरू को चर्चिल और चेम्बर्लेन दोनों कह डाला था, तब भी नेहरू ने बुरा नहीं माना था

Jawhar lal Nehru
इत‍िहासकार रामचंद्र गुहा के ट्वीट के बाद राजनीति‍ को लेकर छ‍िड़ गई एक नई बहस

प‍िछले द‍िनों भाजपा द्वारा नेहरू की आलोचना के बीच अब इत‍िहासकार रामचंद्र गुहा ने एक वीड‍ियो शेयर क‍िया है। इसके बाद सोशल मीड‍िया में जवाहर लाल नेहरु और पूर्व प्रधानमंत्री अटल ब‍िहारी वाजपेयी ट्रेंड कर रहे हैं।
दरअसल इस वीड‍ियो में पूर्व प्रधानमंत्री अटल ब‍ि‍हारी वाजपेयी नेहरु के बारे में बात करते हुए नजर आ रहे हैं।

गुहा ने यह वीड‍ियो ट्वीट करते हुए कैप्‍शन में लिखा है कि वाजपेयी जब प्रधानमंत्री थे तब उन्‍होंने नेहरु से अपने संबंधों के बारे में कुछ इस तरह बात की थी।

42 मिनट लंबे इस वीड‍ियो में वाजपेयी ने उस समय की बात की, जब वह मोरारजी देसाई की सरकार में विदेश मंत्री थे और नई दिल्ली के साउथ ब्लॉक (सचिवालय भवन) में जवाहरलाल नेहरू का चित्र लगा था। इस वीडियो में अटल बिहारी वाजपेयी कहते हैं

'नेहरू जी के साथ सदन में नोक-झोंक हुआ करती थी। मैं पीछे बैठा करता था। धीरे-धीरे मैंने संसद में जगह बनाई और जब मैं विदेश मंत्री बन गया तो मैंने देखा कि साउथ ब्लॉक में टंगा नेहरू जी का चित्र गायब था। तब मैंने पूछा कि ये चित्र कहा गया, उस वक्त तो कोई जवाब नहीं मिला, लेकिन कुछ देर बाद चित्र वहीं टांग दिया गया

प‍िछले कुछ समय से भारतीय राजनीत‍ि में अपनी व‍िरोधी पार्टियों के नेताओं के बारे में बयानबाजी काफी हो रही है। ऐसे में गुहा शायद यह कहने की कोशि‍श कर रहे हैं क‍ि किसी जमाने में व‍िपक्षी दलों के नेताओं के बीच भी इस तरह के संबंध होते थे जो इस वक्‍त मुमकिन नहीं है।

अटल बिहारी वाजपेयी आगे कहते हैं कि ऐसा नहीं है कि नेहरू जी से मेरे मतभेद नहीं थे। मतभेद चर्चा में गंभीर रूप से उभर कर सामने आते थे। मैंने तो एक बार नेहरू जी से कह दिया था आपका एक मिलाजुला व्यक्तित्व है। आपमें चर्चिल भी है और चेम्बर्लेन भी है। वो नाराज़ नहीं हुए। शाम को कहीं पर मुलाकात हो गई और उन्होंने कहा कि आज तो बहुत शानदार भाषण दिया है।

रामचंद गुहा के ट्वीट के बाद हैशटैग वाजपेयी ट्रेंड कर रहा है। इसमें भाजपा और कांग्रेस के कई नेता और सदस्‍य अपनी-अपनी बात कह रहे हैं। कुल म‍िलाकर पुराने दौर की राजनीत‍ि को लेकर चर्चा और बहस चल पड़ी है।