1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Ram Naik will return to active politics

सक्रिय राजनीति में वापसी करेंगे राम नाइक, ली भगवा दल की सदस्यता

Ram Naik
मुंबई। उत्तर प्रदेश के राज्यपाल के तौर पर हाल ही में अपना कार्यकाल पूरा करने वाले भाजपा के वरिष्ठ नेता राम नाइक अब सक्रिय राजनीति में लौटने की तैयारी कर रहे हैं। वे अपने गृहनगर मुंबई में मंगलवार को भगवा दल की प्राथमिक सदस्यता लेंगे। सूत्रों ने सोमवार को बताया कि 85 साल के नाइक मुंबई में भाजपा के दफ्तर में पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण करेंगे।

पूर्व केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री 3 बार मुंबई उत्तर सीट से लोकसभा सदस्य रह चुके हैं। उन्हें 2004 में बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा ने कांग्रेस उम्मीदवार के तौर पर शिकस्त दी थी।

इसके बाद 2009 में कांग्रेस के संजय निरूपम ने उन्हें हराया था। उन्होंने 2014 में लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान किया था। बाद में उन्हें उत्तर प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया था।
अगला लेख
कॉफी डे के वीजी सिद्धार्थ के लापता होने से 813 करोड़ रुपए डूबे