सम्बंधित जानकारी
- अमित शाह ने साधा राहुल पर निशाना, राफेल पर सुप्रीम कोर्ट क्यों नहीं गए...
- राफेल पर क्लीन चिट के बाद मोदी सरकार का बड़ा हमला, कहा- माफी मांगें राहुल
- वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमलनाथ होंगे मध्यप्रदेश के नए मुख्यमंत्री
- राहुल के घर पहुंच प्रियंका ने कह दी बड़ी बात, लोग हैरान, क्या राजनीति में फिर सक्रिय होगी इंदिरा की पोती...
- नवजोत सिंह सिद्धू ने तीन राज्यों में कांग्रेस को मिली जीत का श्रेय राहुल गांधी को दिया
सचिन पायलट बनाम अशोक गहलोत, कौन बनेगा राजस्थान का सीएम, फैसला आज
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने राजस्थान और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों पर फैसला शुक्रवार के लिए टाल दिया है क्योंकि वह इस विषय पर पार्टी नेताओं से और चर्चा करना चाहते हैं। सचिन पायलट और अशोक गहलोत में पेंच अभी भी उलझा हुआ है। दोनों राज्यों के मुख्यमंत्री पद का फैसला आज हो जाएगा। मामले से जुड़ी हर जानकारी...
शाम 4.30 बजे हो सकता है राजस्थान के मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान।
राहुल गांधी के घर से निकले सचिन पायलट। पायलट समर्थकों ने की नारेबाजी।
राहुल गांधी ने अपने घर पर सचिन पायलट और अशोक गेहलोत से मुलाकात की।
राहुल गांधी के घर से निकले सचिन पायलट। पायलट समर्थकों ने की नारेबाजी।
राहुल गांधी ने अपने घर पर सचिन पायलट और अशोक गेहलोत से मुलाकात की।
कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि राजस्थान के सीएम का फैसला 48 घंटे के भीतर हो जाएगा।
राहुल गांधी के घर पहुंचीं प्रियंका गांधी। कुछ ही देर में हो सकता है राजस्थान के मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान
राहुल गांधी के घर पहुंचीं प्रियंका गांधी। कुछ ही देर में हो सकता है राजस्थान के मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान
राजस्थान में सस्पेंस बरकरार, साढ़े 10 बजे अशोक गहलोत से मुलाकात करेंगे राहुल गांधी।
छत्तीसगढ़ में कोहरे ने रोका कांग्रेस नेताओं का रास्ता, उड़ान नहीं भर सका विमान, राज्य में ही अटके भूपेश बघेल और टीएस सिंहदेव।
सूत्रों के अनुसार गांधी ने राजस्थान और छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री पर फैसला करने के लिए गुरुवार को प्रदेश के पार्टी नेताओं से चर्चा की। लेकिन दावेदारों से और चर्चा करने के लिए फैसला शुक्रवार के लिए टाल दिया। छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल और टीएस सिंहदेव के बीच कड़ा मुकाबला है।
कांग्रेस अध्यक्ष ने राजस्थान के मुख्यमंत्री पद के दावेदारों अशोक गहलोत और सचिन पायलट के साथ कई बैठकें कीं, लेकिन उनके बीच कोई सहमति नहीं बन पाई। पायलट ने इस शीर्ष पद के लिए दावा किया। गांधी के निवास के बाहर पायलट के समर्थकों ने उनके समर्थन में नारे भी लगाए।
गांधी ने देर शाम पार्टी के केंद्रीय पर्यवेक्षक मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ बैठक की। खड़गे ने कहा कि अंतिम निर्णय पर पहुंचने से पहले शुक्रवार को प्रदेश नेताओं के साथ बैठक होगी।
