1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. railways new rule on luggage

अब ट्रेन में भी ज्यादा सामान ले जाने पर देना होगा जुर्माना, जानिए कितना सामान ले जा सकेंगे यात्री?

indian railway latest rules
नई दिल्ली। ट्रेन में ज्यादा सामान ले जाने पर अब से आपको अतिरिक्त शुल्क देना पड़ सकता है। रेलवे पिछले कई दशकों से यात्रियों द्वारा अपने मन मुताबिक सामान ले जाने को लेकर उदार रहा है, लेकिन हाल ही में रेलवे की ओर से ये घोषणा की गई है कि सफर के दौरान सामान ले जाने को लेकर सख्त नियम लागू किए जाएंगे। दूसरे शब्दों में, हवाई यात्रा की तरह, रेल यात्रियों को भी अधिक सामान ले जाने पर जुर्माना देना पड़ेगा।
 
कुछ दिनों पूर्व भारतीय रेल मंत्रालय से अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल के माध्यम से लोगों को अतिरिक्त सामान लेकर यात्रा नहीं करने की सलाह दी थी। मंत्रालय ने कहा कि आप जब अतिरि
क्त सामान लेकर यात्रा करते है तो यात्रा का आनंद आधा हो जाता है। इसलिए, अधिक सामान लेकर यात्रा न करें। अधिक सामान होने की स्थिति में पार्सल कार्यालय जाकर सामान बुक कराएं। 
 
कितना सामान ले जाया जा सकता है?
 
1. फर्स्ट क्लास एसी में 70 किलोग्राम तक तथा टू टियर एसी में 50 किलोग्राम तक सामान मुफ्त ले जाया जा सकता है। 
2. 3 टियर स्लीपर एसी, चेयर एसी कार और स्लीपर क्लास में 40 किलोग्राम तक सामान मुफ्त ले जाया जा सकता है। 
3. सेकंड क्लास में 25 किलोग्राम तक सामान मुफ्त ले जा सकते हैं।  
 
रेलवे के अनुसार, यात्री को प्रस्थान के समय से कम से कम 30 मिनट पहले बुकिंग स्टेशन के लगेज कार्यालय में सामान की चेकिंग करवानी होगी। सुविधा के अनुसार यात्री टिकट बुक करते समय भी सामान की बुकिंग करवा सकता है। रेल मंत्रालय ने लोगों से न्यूनतम आवश्यक सामान के साथ यात्रा करने का आग्रह किया है। 
अगला लेख
मुस्लिम संगठन बोले, कानपुर हिंसा भड़काने में PFI का हाथ