1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. rahul gandhi attacks RSS in london
Written By
पुनः संशोधित: मंगलवार, 7 मार्च 2023 (10:31 IST)

राहुल गांधी का लंदन में RSS पर हमला, मुस्लिम ब्रदरहुड से की तुलना

लंदन। वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि लंदन में RSS पर पर बड़ा हमला किया। उन्होंने कहा कि भारत में डेमोक्रेटिक कॉम्पटिशन का तरीका पूरी तरह से बदल गया है। इसका कारण RSS नाम का एक संगठन है। यह एक कट्टरपंथी और फासीवादी संगठन है, जिसने भारत की लगभग संभी संस्थाओं पर कब्जा कर लिया है। उन्होंने कहा कि RSS मुस्लिम ब्रदरहुड की तर्ज पर बना है।
 
राहुल गांधी ने ‘चैथम हाउस’ थिंक टैंक में एक संवाद सत्र के दौरान कहा कि भाजपा को यह मानना अच्छा लगता है कि भारत में हमेशा वही सत्ता में रहेगी, लेकिन ऐसा नहीं है। उन्होंने कहा कि यह कहना हास्यास्पद है कि कांग्रेस का समय खत्म हो गया है।
 
उन्होंने कहा कि राजनीतिक संवाद की बदलती प्रकृति पर ध्यान न देना कांग्रेस की अगुवाई वाली UPA सरकार की विफलता का एक प्रमुख कारण बना। उन्होंने कहा कि अगर आप आजादी से लेकर आज के समय को देखेंगे तो कांग्रेस अधिकतर समय सत्ता में रही।
 
गांधी ने कहा कि भाजपा के 10 साल तक सत्ता में रहने से पहले हम 10 साल तक सत्ता में थे। भाजपा को यह मानना अच्छा लगता है कि वह भारत में सत्ता में आई है और हमेशा वही सत्ता में बनी रहेगी, हालांकि ऐसा नहीं है।
 
केरल के वायनाड से सांसद गांधी ने भारत में हो रहे बदलावों की ओर इशारा किया, जिसने कांग्रेस और संप्रग सरकार को अचंभित कर दिया था। उन्होंने कहा कि हम ग्रामीण क्षेत्र पर काफी ध्यान केंद्रित कर रहे थे और शुरुआत में हम शहरी क्षेत्रों को लेकर चूक गए। यह एक तथ्य है, लेकिन यह कहना वास्तव में हास्यास्पद है कि भाजपा सत्ता में है और कांग्रेस का समय खत्म हो गया है।
 
भाजपा ने राहुल गांधी पर चीन की प्रशंसा करते हुए विदेशी धरती पर भारत को बदनाम करने का आरोप लगाया है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस नेता पर उनके बयानों के लिए निशाना साधा और उनसे देश को धोखा न देने का आग्रह किया।
ये भी पढ़ें
चुनावी बॉन्ड से भाजपा को मिला सबसे ज्यादा चंदा, चिदंबरम बोले- गुमनाम लोकतंत्र जिंदाबाद