• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. PSA imposed against 3 criminals in Jammu and Samba
Last Modified: जम्मू , रविवार, 7 अप्रैल 2024 (06:00 IST)

जम्मू और सांबा में 3 अपराधियों के खिलाफ लगाया PSA

जम्मू और सांबा में 3 अपराधियों के खिलाफ लगाया PSA - PSA imposed against 3 criminals in Jammu and Samba
PSA imposed against 3 criminals in Jammu and Samba : जम्मू और सांबा जिलों में शनिवार को 3 अपराधियों को कड़े जन सुरक्षा अधिनियम (PSA) के तहत हिरासत में लिया गया। कई मामलों में पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बावजूद आरोपी ने अपना व्यवहार नहीं बदला। उसकी आपराधिक गतिविधियों से विशेष रूप से जम्मू जिले के डोमाना और मढ़ इलाके में सार्वजनिक व्यवस्था में खलल पड़ने की संभावना है।
गिरफ्तारी के बावजूद आरोपी ने अपना व्यवहार नहीं बदला : पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि गोय मन्हासन शहर के रहने वाले साहिल सिंह उर्फ शल्लू के खिलाफ शांति और व्यवस्था के लिए खतरा पैदा करने वाली ‘संगठित आपराधिक गतिविधियों’ के लिए इस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि कई मामलों में पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बावजूद आरोपी ने अपना व्यवहार नहीं बदला।
पीएसए के तहत किया गिरफ्तार : प्रवक्ता ने कहा, उसकी आपराधिक गतिविधियों से विशेष रूप से जम्मू जिले के डोमाना और मढ़ इलाके में सार्वजनिक व्यवस्था में खलल पड़ने की संभावना है। प्रवक्ता ने कहा कि विजयपुर के रहने वाले बलविंदर सिंह उर्फ बिल्ली और सुनील शर्मा उर्फ काधू को सांबा जिले में पीएसए के तहत गिरफ्तार किया गया है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 
ये भी पढ़ें
अमित शाह ने मल्लिकार्जुन खरगे की इस टिप्पणी को लेकर कांग्रेस पर किया कटाक्ष