1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Priyanka Gandhi Vadra

प्रियंका का तंज, वाह री सरकार,आसान कर दिया अत्याचार

Priyanka Gandhi Vadra
लखनऊ। कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने संसद में मंजूर किए गए 3 श्रम सुधार विधेयकों पर तंज कसते हुए इसे नौकरी पर कुठाराघात करार दिया।
 
प्रियंका ने गुरुवार को ट्वीट कर कहा, 'इस कठिन समय की मांग है कि किसी की नौकरी न जाए। सबकी आजीविका सुरक्षित रहे। भाजपा सरकार की प्राथमिकता देखिए। भाजपा सरकार अब ऐसा कानून लाई है जिसमें कर्मचारियों को नौकरी से निकालना आसान हो गया है।'
 
उन्होने लिखा कि वाह री सरकार आसान कर दिया अत्याचार। ट्वीट के साथ उन्होंने नवभारत टाइम्स की खबरें शेयर की है।
 
गौरतलब है कि राज्यसभा ने श्रमिकों के कल्याण और उनके अधिकारों को मजबूत करने वाले सामाजिक सुरक्षा संहिता, 2020, औद्योगिक संबंध संहिता, 2020 और उपजीविकाजन्य सुरक्षा, स्वास्थ्य और कार्यदशा संहिता, विधेयक 2020 बुधवार को ध्वनिमत से पारित कर दिया। इसके साथ इन तीन विधेयकों पर संसद की मुहर लग गई। लोकसभा इन्हें पहले ही पारित कर चुकी है।
अगला लेख
कश्‍मीर में 1 आतंकी ढेर, CRPF अधिकारी शहीद, BDC चेयरमैन की हत्‍या