सीलमपुर हत्याकांड पर गरमाई सियासत, आतिशी का सवाल, क्या कर रही है डबल इंजन सरकार?
Seelampur murder case : दिल्ली के सीलमपुर में गुरुवार देर रात 17 साल के कुणाल की हत्या पर बवाल मच गया। हत्या का आरोप साहिल और जिकरा पर है। इस हत्याकांड से नाराज लोग पलायन संबंधी पोस्टर लेकर सड़क पर उतर गए। वे मोदी जी और रेखा गुप्ता से सुरक्षा की मांग कर रहे हैं। इस मामले पर दिल्ली की सियासत भी गरमा गई है। आम आदमी पार्टी ने डबल इंजन सरकार पर जमकर निशाना साधा। ALSO READ: सीलमपुर में 17 साल के कुणाल की हत्या पर बवाल, भारी सुरक्षाबल तैनात
दिल्ली पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा कि सीलमपुर में 17-साल के युवक की हत्या दिल्ली में बिगड़ती हुई कानून व्यवस्था का एक और उदाहरण है। क्या कर रही है दिल्ली पुलिस? क्या कर रहे हैं गृह मंत्री अमित शाह? क्या कर रही है डबल इंजन की सरकार?
आप नेता संजय सिंह ने भी कहा कि डबल इंजन कबाड़ा हो चुका है। पश्चिम बंगाल में राज्यपाल जा रहे हैं, यहां एलजी क्यों नहीं जाते हैं। बर्बादी का दूसरा नाम है भाजपा, दिल्ली उसका सीधा उदाहरण है।सीलमपुर में 17-साल के युवक की हत्या दिल्ली में बिगड़ती हुई कानून व्यवस्था का एक और उदाहरण है।
— Atishi (@AtishiAAP) April 18, 2025
क्या कर रही है दिल्ली पुलिस?
क्या कर रहे हैं गृह मंत्री अमित शाह?
क्या कर रही है डबल इंजन की सरकार? https://t.co/RykHFSlEx4
इस पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि मेरी खुद पुलिस कमिश्नर से बात हुई है, जिन लोगों के नाम सामने आए हैं उनकी खोज पुलिस कर रही है। हमें उम्मीद है कि उन्हें जल्द से जल्द आरोपी को पकड़ लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि परिवार के साथ न्याय होगा। किसी प्रकार की कमी नहीं छोड़ी जाएगी। FIR दर्ज कर ली गई है। पुलिस अपना काम कर रही है।
भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि सीलमपुर में कुनाल नाम के 17 साल के दलित युवक की हत्या अत्यंत चिंताजनक है। क्षेत्र के लोगों में रोष बहुत ही स्वाभाविक है।
गौरतलब है कि दिल्ली के सीलमपुर में स्थानीय लोगों ने एक 17 वर्षीय लड़के की हत्या के बाद न्याय की मांग करते हुए प्रदर्शन किया। पुलिस ने मृतक की पहचान कुणाल के रूप में की है। पुलिस ने तनाव को देखते हुए इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया है।
मृतक कुणाल गांधी नगर में एक कपड़े की दुकान पर काम करता था। अपने परिवार के साथ सीलमपुर के J ब्लाक में रहता था। परिवार में पिता राजवीर, मां, 3 भाई व एक बहन है।
edited by : Nrapendra Gupta

