1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. protest on murder of kunal in seelampur

सीलमपुर में 17 साल के कुणाल की हत्या पर बवाल, भारी सुरक्षाबल तैनात

seelampur
Seelampur crime news : दिल्ली के सीलमपुर में 17 साल के कुणाल की हत्या पर बवाल मच गया। घटना के बाद लोग सुरक्षा की मांग करते हुए पलायन करने की बात कर रहे हैं। इलाके में भारी सुरक्षाबल तैनात किया गया है।
 
बताया जा रहा है कि कुणाल दूध लेने घर से निकला था। एक विशेष समुदाय के लोगों ने उसे घेरकर बेरहमी से चाकू मारकर हत्या कर दी। सीलमपुर में स्थानीय लोगों ने आज सुबह कुणाल की हत्या के विरोध में अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखते हुए सड़क को अवरुद्ध कर दिया। पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।
 
उत्तर पूर्वी जिले के एडिशनल डीसीपी संदीप लांबा ने कहा कि जांच जारी है। आरोपी की पहचान हो गई है। हम छापेमारी कर रहे हैं। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा। 
 
इस बीच लोगों ने अपने घरों के बाहर ये मकान बिकाऊ है, के पोस्टर चस्पा कर दिए हैं। इसमें लिखा है कि मोदी जी, मदद करो योगी जी, रेखा गुप्ता जी मदद करो।
 
कौन था कुणाल : कुणाल गांधी नगर में एक कपड़े की दुकान पर काम करता था। अपने परिवार के साथ सीलमपुर के J ब्लाक में रहता था। परिवार में पिता राजवीर, मां, 3 भाई व एक बहन है। 
edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
अमेरिका ने WTO को बताया, क्या लगाया इस्पात और एल्यूमिनियम पर शुल्क?