1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. PM Modi to join oath taking ceremony in tripura

त्रिपुरा में शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे पीएम मोदी, भाजपा के सभी CM को भी बुलावा

PM Modi
अगरतला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 मार्च को त्रिपुरा में भाजपा और इसके सहयोगी दल इंडिजीनियस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (IPFT) के गठबंधन की नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। हाल ही में संपन्न त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में भाजपा ने कुल 60 में से 32 सीट पर जीत हासिल की है, जबकि इसके सहयोगी दल आईपीएफटी ने एक सीट जीती है।
 
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री के राज्य के दौरे को लेकर मुख्य सचिव एस. के. सिन्हा वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं। एसपीजी की एक टीम भी आज आ रही है। प्रधानमंत्री 8 मार्च को नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने आ रहे हैं।
 
मुख्यमंत्री माणिक साहा ने शुक्रवार को राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य को अपनी सरकार का इस्तीफा सौंप दिया था। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि नई सरकार आठ मार्च को शपथ लेगी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस समोराह में शामिल होने की उम्मीद है। नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह यहां विवेकानंद मैदान में होगा।
 
साहा ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेताओं को आमंत्रित किया जाएगा।
 
अगला लेख
मुजफ्फरनगर में प्राचीन महादेव मंदिर का ‘शिवलिंग’ क्षतिग्रस्त, आरोपी गिरफ्तार