शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. PM modiaddresses party karyakartas at BJP headquarters in New Delhi
Written By
Last Updated : गुरुवार, 2 मार्च 2023 (22:33 IST)

त्रिवेणी में छुपा है BJP के विजय अभियान का रहस्य, PM मोदी बोले- कुछ लोग मेरी कब्र खोदने में लगे हैं

त्रिवेणी में छुपा है BJP के विजय अभियान का रहस्य, PM मोदी बोले- कुछ लोग मेरी कब्र खोदने में लगे हैं - PM modiaddresses party karyakartas at BJP headquarters in New Delhi
नई दिल्ली। त्रिपुरा, नगालैंड और मेघालय विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में कार्यकर्ताओं से मोबाइल की फ्लैश लाइट जलाकर नॉर्थ-ईस्ट के लोगों का सम्मान करने को कहा। मोदी ने कहा- यह नॉर्थ-ईस्ट की देशभक्ति का सम्मान है। उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर के तीन राज्यों के चुनाव परिणामों ने पूरी तरह साफ कर दिया है कि यह क्षेत्र न तो ‘दिल्ली’ से और ना ही ‘दिल’ से दूर है।

प्रधानमंत्री ने इस दौरान अपने संबोधन में बीजेपी की लगातार जीत का ‘राज’ भी बताया। उन्होंने कहा कि ‘कुछ विशेष चिंतकों को सोच-सोचकर पेट में दर्द होता है कि भाजपा के जीतने का राज क्या है। भाजपा की विजय अभियान का रहस्य छुपा है त्रिवेणी में… पहली शक्ति- भाजपा सरकारों का कार्य, दूसरी शक्ति-भाजपा सरकारों की कार्य संस्कृति, तीसरी शक्ति- भाजपा कार्यकर्ताओ का सेवा भाव। ’

पीएम मोदी ने कहा कि कुछ लोग कट्टर की पहचान में लगे हुए हैं..वो बेइमानी भी कट्टरता से करते हैं। ये कट्टर लोग कहते हैं- मर जा मोदी...मर जा मोदी...देश कह रहा है मत जा मोदी। ऐसे समय में कुछ लोग मोदी की कब्र खोदने में ख्वाहिश कर रहे हैं। लेकिन जहां मौका पड़ता है कमल खिलता ही जा रहा है...खिलता ही जा रहा है। 

यह नॉर्थ-ईस्ट के प्रगति पर जाने का सम्मान है। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि पूर्वोत्तर अब दिल्ली से और हमारे दिल से दूर नहीं है।

आज के चुनाव परिणाम दिखाते हैं कि लोगों का लोकतंत्र में विश्वास है।  बीते वर्षों में भाजपा मुख्यालय ऐसे अनेक अवसरों का साक्षी बना है। आज हमारे लिए जनता जनार्दन को विनम्रता से नमन करने का एक और अवसर आया है।  मैं त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड की जनता का सर झुकाकर वंदन करता हूं, उनका आभार व्यक्त करता हूं।