सम्बंधित जानकारी
- Narendra Modi UAE Visit Live : पीएम मोदी ने अबू धाबी में किया हिन्दू मंदिर का उद्घाटन
- PM Modi in UAE : PM मोदी बोले ऐसी सरकारों की जरूरत जो भ्रष्टाचार से मुक्त हों
- MSP पर कांग्रेस का पीएम मोदी से सवाल, किसानों से क्यों बोला झूठ?
- यूएई में हिंदू मंदिर का उद्घाटन, जानें खास बातें
- देश हमेशा याद रखेगा शहीदों का बलिदान, पुलवामा की बरसी पर बोले PM मोदी
पीएम मोदी ने की विकसित राजस्थान की बात, बिजली संकट के बहाने कांग्रेस पर साधा निशाना
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 'विकसित भारत-विकसित राजस्थान' कार्यक्रम को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस न भविष्य को भांप सकती है और न ही भविष्य के लिए उसके पास कोई रोड मैप है।
पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस के साथ एक बहुत बड़ी समस्या ये है कि वो दूरगामी सोच के साथ सकारात्मक नीतियां नहीं बना सकती। कांग्रेस न भविष्य को भांप सकती है और न ही भविष्य के लिए उसके पास कोई रोड मैप है। कांग्रेस की इसी सोच के कारण भारत अपनी बिजली व्यवस्था को लेकर बदनाम रहता था।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस जिस रफ्तार से इस चुनौती पर काम कर रही थी, उससे बिजली समस्या ठीक होने में कई दशक लग जाते। हमने सरकार में आने के बाद देश को बिजली की चुनौतियों से निकालने पर ध्यान दिया।
कांग्रेस राज में बिजली की कमी के कारण पूरे देश में कई-कई घंटों तक अंधेरा हो जाता था। करोड़ों घरों में बिजली कनेक्शन ही नहीं था। बिजली के अभाव में कोई भी देश विकसित नहीं हो सकता।
उन्होंने कहा कि आज राजस्थान के विकास के लिए करीब 17 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण हुआ है। ये प्रोजेक्ट्स- रेल, रोड, सौर ऊर्जा, पानी और एलपीजी जैसे विकास कार्यक्रमों से जुड़े हैं। ये परियोजनाएं राजस्थान के हजारों युवाओं को रोजगार देने वाली हैं।
उन्होंने कहा कि जब मैं विकसित भारत की बात करता हूं, तो ये केवल शब्द भर नहीं है, ये केवल भाव भर नहीं है। ये हर परिवार का जीवन समृद्ध बनाने का अभियान है, ये गरीबी को जड़ से मिटाने का अभियान है, ये युवाओं के लिए अच्छे रोजगार बनाने का अभियान है, ये देश में आधुनिक सुविधाएं बनाने का अभियान है।
Edited by : Nrapendra Gupta
