सम्बंधित जानकारी
- 26/11 के 15 साल : जांबाज जवानों को सलाम, 3 दिन में आतंकियों से लिया 150 से ज्यादा मौतों का हिसाब
- दिल्ली की वायु गुणवत्ता बेहद खराब, नवंबर में 10वें दिन हालत गंभीर
- Weather Update : दिल्ली में आज राहत की बारिश, कहां होगी बर्फबारी?
- हैदराबाद से आई प्लाजमा कटर मशीन, सुरंग से कैसे बाहर आएंगे मजदूर, 2 प्लान तैयार
- चिदंबरम बोले- यदि आप हिंदू नहीं हैं, तो आधे नागरिक हैं
मन की बात में पीएम मोदी बोले, 26 नवंबर को कभी भूल नहीं सकते
PM Modi Mann ki baat : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मन की बात कार्यक्रम में देशवासियों से कहा कि आज 26 नवंबर को हम कभी भी भूल नहीं सकते हैं।
उन्होंने कहा कि 15 साल पहले आतंकियों ने मुंबई को, पूरे देश को थर्रा कर रख दिया था, लेकिन ये भारत का सामर्थ्य है कि हम उस हमले से उबरे और अब पूर हौसले के साथ आतंक को कुचल भी रहे हैं। मुंबई हमले में अपना जीवन गंवाने वाले सभी लोगों को मैं श्रद्धांजलि देता हूं।
जख्मों को याद रखेगा भारत : इससे पहले भाजपा ने एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा कि भारतीय इतिहास का वह काला दिन, जिसे भुलाया नहीं जा सकता। जब यूपीए सरकार की नाकामियों का खामियाजा देश की मासूम जनता को उठाना पड़ा था। देश इन जख्मों को याद रखेगा।
26/11
— BJP (@BJP4India) November 26, 2023
भारतीय इतिहास का वह काला दिन, जिसे भुलाया नहीं जा सकता।
जब यूपीए सरकार की नाकामियों का खामियाजा देश की मासूम जनता को उठाना पड़ा था।
देश इन ज़ख़्मों को याद रखेगा।#NeverForget2611 pic.twitter.com/LBXgRLNLIB
शहीदों को पुष्पांजलि : महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने रविवार को 15 साल पहले आज के ही दिन मुंबई पर हुए आतंकी हमले में आतंकवादियों से लड़ते हुए जान गंवाने वाले शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की। बैस और शिंदे ने दक्षिण मुंबई में पुलिस आयुक्त कार्यालय के परिसर में शहीदों के स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की, जहां पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।
उल्लेखनीय है कि 15 साल पहले 26 नवंबर को देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में घुसे लश्कर के 10 आतंकियों ने जमकर तबाही मचाई। पाकिस्तान प्रायोजित इस आतंकवादी हमले में 150 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 300 से ज्यादा लोग घायल हुए थे।
सुरक्षाबलों ने 3 दिनों तक चली मुठभेड़ में 9 आतंकियों को ढेर कर दिया और अजमल कसाब को गिरफ्तार जिंदा पकड़ा गया। उसे 2012 में फांसी दी गई। संयुक्त पुलिस कमिश्नर हेमंत करकरे, सहायक पुलिस कमिश्नर अशोक काम्टे, इंस्पेक्टर विजय सालसकर, मेजर संदीप उन्नीकृष्णन, हवलदार गजेन्द्रसिंह, एएसआई तुकाराम ओंबले समेत कई जांबाजों ने कुर्बानियां दी थीं।
Edited by : Nrapendra Gupta
