सम्बंधित जानकारी
- Top News 16 May: पेट्रोल पर विंडफॉल टैक्स लगा, NEET पेपर लीक का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, नीदरलैंड्स दौरे पर पीएम मोदी
- क्या पीएम नरेन्द्र मोदी ने दे दिए संकेत? पेट्रोल-डीजल पर बढ़ सकते हैं 5 रुपए
- Share Market Crash : सेंसेक्स 1300 अंक टूटा, निफ्टी में भारी गिरावट, क्या PM मोदी की अपील से डरे निवेशक? जानिए क्या रहे 5 कारण
- TMC ने किया राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और आदिवासी परंपरा का घोर अपमान, दिल्ली में बोले PM मोदी
- Somnath Swabhiman Parv : 1000 साल पहले हमलावरों को लगा था कि वे जीत गए, हमारे पुरखों ने महादेव के लिए सबकुछ न्योछावर किया, सोमनाथ स्वाभिमान पर्व में बोले PM मोदी
नीदरलैंड में स्वागत को देखकर भावुक हुए पीएम मोदी
PM Modi Netherlands Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी पांच देशों की यात्रा के दूसरे चरण में नीदरलैंड पहुंचे। हेग और एम्स्टर्डम में भारतीय समुदाय के लोगों ने उनका ऐसा जोरदार और पारंपरिक स्वागत किया कि पीएम मोदी भी भावुक हो उठे। प्रवासी भारतीयों के जबरदस्त उत्साह को देखकर पीएम मोदी ने कहा, कुछ देर के लिए तो मैं भूल ही गया था कि मैं नीदरलैंड में हूं। ऐसा लग रहा है जैसे भारत में ही कहीं कोई बड़ा त्योहार चल रहा है।
इस दौरान कलाकारों ने गरबा और शास्त्रीय नृत्य पेश कर समां बांध दिया। एम्स्टर्डम एयरपोर्ट पर खुद नीदरलैंड के विदेश मंत्री टॉम बेरेंडसेन और डच सरकार के कई वरिष्ठ अधिकारियों ने पीएम मोदी का स्वागत किया।
16 मई की वो खास बात...
नीदरलैंड्स में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने एक बेहद खास तारीख का जिक्र किया। उन्होंने कहा, आज 16 मई है और यह दिन एक और वजह से बहुत विशेष है। आज से 12 वर्ष पहले यानी 16 मई 2014 को लोकसभा चुनाव के नतीजे आए थे। बरसों बाद भारत में स्थिर और पूर्ण बहुमत वाली सरकार का बनना पक्का हुआ था। एक वो दिन था और एक आज का दिन है। करोड़ो भारतवासियों का यही विश्वास मुझे न रुकने देता है और न थकने देता है।
चांद पर भी भारत वहां पहुंचा, जहां कोई नहीं जा सका
पीएम मोदी ने दुनिया के सामने भारत की बढ़ती ताकत का लोहा मनवाते हुए कहा कि आज का भारत अभूतपूर्व परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है। भारत की आकांक्षाएं अब असीमित हैं। उन्होंने कहा कि चांद पर भी भारत वहां पहुंचा, जहां पहले कोई नहीं पहुंच पाया था। आज भारत में दुनिया के सबसे बड़े सोलर पार्क बन रहे हैं। सबसे ऊंची और लंबी टनल, सबसे ऊंचे ब्रिज, सबसे लंबे एक्सप्रेस-वे और सबसे बड़ा इलेक्ट्रीफाइड रेल नेटवर्क आज भारत में बन रहा है। पीएम मोदी ने साफ किया कि भारत अब ओलंपिक होस्ट करना चाहता है, ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग हब और ग्रीन हाइड्रोजन लीडर बनना चाहता है।
व्यापार और निवेश को मिलेगी नई रफ्तार
प्रधानमंत्री मोदी की यह यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब भारत और यूरोपीय संघ (EU) के बीच हुए मुक्त व्यापार समझौते (FTA) के बाद आर्थिक संबंधों को नई गति मिली है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि भारत-ईयू एफटीए ने व्यापार और निवेश संबंधों को बड़ा बढ़ावा दिया है।
यह दौरा सेमीकंडक्टर, वॉटर मैनेजमेंट, क्लीन एनर्जी और इन्वेस्टमेंट जैसे अहम सेक्टर्स में सहयोग को मजबूत करेगा। अपनी इस यात्रा के दौरान पीएम मोदी डच प्रधानमंत्री रॉब जेटेन के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे और नीदरलैंड के राजा विलेम अलेक्जेंडर तथा महारानी मैक्सिमा से भी मुलाकात करेंगे।
यूएई दौरे का भी किया जिक्र
नीदरलैंड से पहले पीएम मोदी संयुक्त अरब अमीरात (UAE) पहुंचे थे, जहां उन्होंने राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात की। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच पीएम मोदी ने यूएई के प्रति भारत की प्रतिबद्धता दोहराई और यूएई पर हुए हमलों की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि भारत हर परिस्थिति में अबू धाबी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है।
Edited by: Vrijendra Singh Jhala
