सम्बंधित जानकारी
- विदेश यात्रा पर टैक्स लगाने की अफवाहों पर आया सरकार का बयान, PM मोदी ने क्या कहा
- CJI सूर्यकांत की बड़ी टिप्पणी, कुछ बेरोजगार युवा ‘कॉकरोच’ की तरह हैं, व्यवस्था पर हमला करते हैं
- NEET-UG 2026 पेपर लीक केस में CBI का बड़ा खुलासा, मास्टरमाइंड केमिस्ट्री लेक्चरर गिरफ्तार
- भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें
- दूध, सोना, पेट्रोल-डीजल के बाद अब किन चीजों पर लगेगा महंगाई का झटका, क्या कदम उठा रही है मोदी सरकार
Top News 16 May: पेट्रोल पर विंडफॉल टैक्स लगा, NEET पेपर लीक का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, नीदरलैंड्स दौरे पर पीएम मोदी
Top News 16 May : मोदी सरकार ने पेट्रोल निर्यात पर विंडफाल टैक्स लगाया। विदेश यात्रा पर टैक्स लगाने संबंधी खबरों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया खंडन। पीएम मोदी आज नीदरलैंड दौरे पर है। NEET-UG 2026 पेपर लीक केस का मास्टरमाइंड पीवी कुलकर्णी को पुणे से गिरफ्तार किया गया। 16 मई की बड़ी खबरें :
पेट्रोल पर विंडफाल टैक्स
सरकार ने पेट्रोल निर्यात पर 3 रुपए का अप्रत्याशित लाभ कर यानी विंडफॉल टैक्स लगा दिया है। वहीं दूसरी तरफ, डीजल और विमानन टरबाइन ईंधन (एटीएफ) के निर्यात शुल्क में भारी कटौती करके कंपनियों को राहत दी है। डीजल के निर्यात शुल्क को 23 रुपए से घटाकर 16.5 रुपए और एटीएफ को 33 रुपए से घटाकर 16 रुपए प्रति लीटर कर दिया है। यह फैसला 16 मई से पूरे देश में लागू कर दिया गया है।
विदेश यात्राओं नहीं लगेगा टैक्स
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विदेश यात्रा पर भारत सरकार के टैक्स-सैस लगाने की खबरों को गलत बताया। उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा कि यह पूरी तरह से गलत है। इसमें जरा भी सच्चाई नहीं है। मोदी का यह पोस्ट उन मीडिया पोस्ट पर आया, जिनमें दावा किया गया कि भारत सरकार विदेश यात्रा पर टैक्स/सेस/सरचार्ज लगाने पर विचार कर रही है। ALSO READ: विदेश यात्रा पर टैक्स लगाने की अफवाहों पर आया सरकार का बयान, PM मोदी ने क्या कहा
नीदरलैंड्स में पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी 5 दिवसीय विदेश यात्रा के तहत नीदरलैंड पहुंच गए। यहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। उन्होंने भारतीय प्रवासियों से भी संक्षिप्त मुलाकात की। पीएम मोदी यहां के राजा विलियम और रानी मैक्सिमा से मुलाकात करेंगे।
NEET-UG 2026 पेपर लीक केस का मास्टरमाइंड गिरफ्तार
CBI ने NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए मास्टरमाइंड पीवी कुलकर्णी को पुणे से गिरफ्तार कर लिया है। वह राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की ओर से परीक्षा प्रक्रिया में शामिल एक केमिस्ट्री लेक्चरर था। अब तक इस मामले में 7 लोगों की गिरप्तारी हो चुकी है। ALSO READ: NEET-UG 2026 पेपर लीक केस में CBI का बड़ा खुलासा, मास्टरमाइंड केमिस्ट्री लेक्चरर गिरफ्तार
लखनऊ ने बिगाड़ा चेन्नई का प्लेऑफ गणित
लखनऊ सुपरजाइंट्स ने आईपीएल के एक मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स को 7 विकेट से हराया। चेन्नई से मिले 188 रन के लक्ष्य को लखनऊ ने 16.4 ओवर में 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया। इस हार के साथ ही चेन्नई की प्ले ऑफ में पहुंचने की संभावना बेहद कम हुई। लखनऊ की टीम पहले ही प्ले ऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है।
edited by : Nrapendra Gupta
