• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. PM Modi interact with BJP workers on party foundation day
Written By
Last Modified: नई दिल्ली , शुक्रवार, 6 अप्रैल 2018 (11:48 IST)

भाजपा का स्थापना दिवस, कार्यकर्ताओं से क्या बोले पीएम मोदी...

भाजपा का स्थापना दिवस, कार्यकर्ताओं से क्या बोले पीएम मोदी... - PM Modi interact with BJP workers on party foundation day
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के 38वें स्थापना दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पार्टी कार्यकर्ताओं के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि देश को मजबूत बनाने में भाजपा कार्यकर्ताओं के योगदान एवं बलिदान पर हमें गर्व है।
 
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट में कहा कि मैं भाजपा के स्थापना दिवस के विशेष अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं का नमन करता हूं। देश को बेहतर और मजबूत करने की दिशा में समर्पित व भाजपा को बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं के त्याग और उनकी वीरता को हम गौरव से याद करते हैं।
 
पार्टी कार्यकर्ताओं की सराहना करते हुए मोदी ने एक अन्य ट्वीट में कहा कि भाजपा के लिए उनके कार्यकर्ता ही सबकुछ हैं। वे पार्टी की आत्मा और दिल हैं जिनके पसीने की बदौलत पार्टी नई बुलंदियों पर पहुंची। यह सिर्फ उनकी कोशिशों की वजह से ही संभव हो सका कि हमें भारत की जनता की सेवा और उनकी उम्मीदों को पूरा करने का सम्मान  मिला।
 
मोदी ने कहा कि वे भाजपा में विश्वास व्यक्त करने के लिए देश के लोगों को धन्यवाद देते हैं। यह हमारी प्रतिबद्धता है कि हम भारत में बदलाव लाने की दिशा में समर्पित होकर काम कर रहे हैं। 
 
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार (6 अप्रैल) को भाजपा के 38वें स्थापना दिवस पर 5 लोकसभा सीटों के पार्टी कार्यकर्ताओं और पार्टी की 734 जिला इकाइयों के अध्यक्षों से जुड़ेंगे। प्रधानमंत्री इनसे नरेन्द्र मोदी एप के जरिए वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से इन कार्यकर्ताओें और अध्यक्षों से रूबरू होंगे। (भाषा)
ये भी पढ़ें
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में क्लास में छात्र को गोली मारी