1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. plane landed in an emergency in Chennai

यात्री को स्वास्थ्य परेशानी होने के बाद विमान को आपात स्थिति में उतारा

plane landed in an emergency in Chennai
plane landed in an emergency : हैदराबाद से आए एक निजी विमान (plane) को एक यात्री को स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने के बाद शनिवार को यहां चेन्नई में आपात स्थिति में उतारा गया। शहर के हवाई अड्डे के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि चेन्नई आ रहे विमान में सवार एक पुरुष यात्री ने बेचैनी की शिकायत की जिसके बाद विमान चालकों ने आपात स्थिति में विमान को उतारने का अनुरोध किया।ALSO READ: ढाका से दुबई जा रहे विमान की नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, 396 यात्री थे सवार
 
मेडिकल टीम यात्री को देखने पहुंची : उन्होंने बताया कि विमान के उतरने के बाद मेडिकल टीम यात्री को देखने पहुंची और उसका इलाज किया जा रहा है। अधिकारियों ने अधिक जानकारी दिए बिना बताया कि प्रोटोकॉल के अनुसार आपात स्थिति में विमान को उतारने के लिए कुछ समय तक किसी अन्य विमान को आने-जाने की अनुमति नहीं दी गई ताकि उक्त विमान को प्राथमिकता दी जा सके। इसके बाद की उड़ानों पर भी कोई असर नहीं पड़ा।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
सीएम योगी बोले, ग्लोबल वार्मिंग पर्यावरण प्रदूषण की चेतावनी