सम्बंधित जानकारी
- गिर सकती है पेट्रोल-डीजल की कीमतें, देश के चार बड़े शहरों में इतने रहे भाव
- लगातार 12वें दिन गिरे पेट्रोल के दाम, डीजल भी टूटा, ये रहीं कीमतें...
- आज फिर हुई पेट्रोल और डीजल के दामों में कटौती, जानिए 4 महानगरों में क्या हैं भाव...
- लगातार छठे दिन सस्ता हुआ पेट्रोल और डीजल, जानिए क्या हैं आज के भाव...
- महंगाई की मार, पाकिस्तान में पेट्रोल 113 रुपए लीटर
Petrol diesel price। पेट्रोल व डीजल की कीमतों में फिर गिरावट, दिल्ली में पेट्रोल 70.35 व डीजल 64.33 रुपए प्रति लीटर
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार को पेट्रोल 8 पैसे और डीजल 6 पैसे सस्ता हुआ।
देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑइल कॉर्पोरेशन से मिली जानकारी के अनुसार 2 दिन के टिकाव के बाद दिल्ली में गुरुवार को पेट्रोल 8 पैसे सस्ता होकर 70.35 रुपए प्रति लीटर पर आ गया, जो 13 फरवरी के बाद का इसका निचला स्तर है। यहां डीजल भी 6 पैसे सस्ता होकर 64.33 रुपए प्रति लीटर बिका। यह 14 जनवरी के बाद का इसका निचला स्तर है।
देश के अन्य महानगरों में भी दोनों जीवाश्म ईंधनों में गिरावट देखी गई। कोलकाता में पेट्रोल 7 पैसे सस्ता होकर 72.61 रुपए, मुंबई में 8 पैसे सस्ता होकर 76.04 रुपए और चेन्नई में 9 पैसे सस्ता होकर 73.08 रुपए प्रति लीटर बिका।
डीजल कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में 6-6 पैसे सस्ता होकर क्रमश: 66.25 रुपए, 67.45 रुपए और 68.05 रुपए प्रति लीटर पर रहा। (वार्ता)
