1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Offensive remarks case on Amit Shah

अमित शाह पर अभद्र टिप्पणी का मामला, राहुल गांधी की याचिका पर आज भी होगी सुनवाई

Amit Shah
रांची। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में निचली अदालत द्वारा जारी समन पर रोक लगाने से जुड़े कांग्रेस नेता राहुल गांधी की याचिका पर झारखंड उच्च न्यायालय में सुनवाई बुधवार को भी जारी रहेगी।

न्यायमूर्ति एके गुप्ता की पीठ में इस मामले में मंगलवार को आंशिक सुनवाई हुई। इस दौरान याचिकाकर्ता राहुल गांधी की ओर से विशेष सुनवाई के लिए न्यायालय से आग्रह किया गया, जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया।

गौरतलब है कि राहुल के खिलाफ निचली अदालत में भाजपा के एक नेता द्वारा शिकायती वाद दर्ज कराई गई है, जिस पर संज्ञान लेते हुए अदालत ने कांग्रेस नेता को समन जारी किया था। राहुल गांधी ने इसे झारखंड उच्च न्यायालय में चुनौती दी थी।
अगला लेख
उन्नाव मामला : CBI ने भाजपा विधायक सेंगर व 10 अन्य के खिलाफ मामला किया दर्ज