बुधवार, 9 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. No change in petrol diesel prices
Written By
Last Updated : बुधवार, 12 जनवरी 2022 (10:59 IST)

पेट्रोल डीजल के भावों में आज भी कोई बदलाव नहीं, जानिए 4 महानगरों में क्या हैं दाम

petrol diesel
नई दिल्ली। सरकारी तेल कंपनी इंडियन ऑइल ने पेट्रोल-डीजल के नए भाव जारी कर दिए हैं। मौजूदा रेट के मुताबिक आज बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल का दाम 95.41 रुपए प्रति लीटर है, वहीं डीजल 86.67 रुपए प्रति लीटर पर बिक रहा है। ईंधन कीमतों में आज भी किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है।
 
देश के 4 महानगरों में दिल्ली में पेट्रोल 95.41 रुपए और डीजल में 86.67 रुपए प्रति लीटर, मुंबई में पेट्रोल 109.98 रुपए और डीजल 94.14 रुपए प्रति लीटर और चेन्नई में पेट्रोल 101.40 रुपए और डीजल 91.43 रुपए प्रति लीटर के भाव रहा।
 
प्रतिदिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए भाव लागू हो जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में कीमत में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।