1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Petrol diesel prices stable since one month

एक माह से हैं पेट्रोल डीजल के दाम स्थिर, जानिए 4 महानगरों में क्या हैं भाव

Petrol Diesel
नई दिल्ली। सरकारी तेल कंपनी इंडियन ऑइल ने पेट्रोल-डीजल के नए भाव जारी कर दिए हैं। आज भी ईंधन की कीमतों में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। लगभग 1 महीने से पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर हैं।

 
नए भावों के मुताबिक आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल का दाम 95.41 रुपए प्रति लीटर है। डीजल 86.67 रुपए प्रति लीटर पर बिक रहा है। प्रतिदिन हर सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए भाव लागू हो जाते हैं।
 
देश के प्रमुख 4 शहरों में आज दिल्ली में पेट्रोल 95.41 रुपए और डीजल 86.67 रुपए प्रति लीटर, मुंबई में पेट्रोल 109.98 रुपए और डीजल 94.14 रुपए प्रति लीटर, चेन्नई में पेट्रोल 101.40 रुपए और डीजल 91.43 रुपए प्रति लीटर, कोलकाता में पेट्रोल 104.67 रुपए और डीजल 89.79 रुपए प्रति लीटर के भाव रहा।
अगला लेख
Weather Update: दिल्ली-NCR में जोरदार बारिश, शीतलहर चलने से ठिठुरन बढ़ी