नहीं हुआ MLA विनय शाक्य का अपहरण, कहा- स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ सपा में जाऊंगा
लखनऊ। औरेया के बिधूना से भाजपा विधायक विनय शाक्य ने अपहरण की खबरों का खंडन करते हुए कहा कि वे स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ सपा में शामिल होंगे।
शाक्य की बेटी रिया ने एक वीडियो के जरिए दावा कर दिया था कि उनके पिता का अपहरण हुआ है। उन्हें जबरदस्ती सपा ज्वाइन करवाई जा सकती है।#UPDATE | At his residence in Etawah, BJP MLA from Bidhuna, Vinay Shakya refutes his daughter's claim about his kidnapping; says he is with Swami Prasad Maurya and will join the Samajwadi Party pic.twitter.com/7RIaNWWkLL
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) January 12, 2022
रिया ने एक बयान जारी कर अपने ही चाचा देवेश शाक्य पर गंभीर आरोप लगाया। कहा गया है कि उन्हें जबरदस्ती लखनऊ ले जाया गया है। रिया ने कहा कि मैं उनकी पुत्री होने के नाते आप लाेगों को बताना चाहती हूं कि हम भाजपाई हैं और पार्टी के साथ मजबूती से खड़े हैं।
इस बीच औरेया पुलिस ने भी ट्वीट कर विधायक के अपहरण की खबरों को निराधार बताया। पुलिस ने ट्वीट कर कहा कि माननीय विधायक विनय शाक्य बिधूना,शान्ति कालोनी जनपद इटावा में सकुशल अपनी मां के साथ मौजूद है। अपहरण का आरोप असत्य एवं निराधार है, प्रकरण पारिवारिक विवाद से सम्बन्धित है।
माननीय विधायक विनय शाक्य बिधूना,शान्ति कालोनी जनपद इटावा में सकुशल अपनी मां के साथ मौजूद है।अपहरण का आरोप असत्य एवं निराधार है,प्रकरण पारिवारिक विवाद से सम्बन्धित है जिसके सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक औरैया @vermaabhishek25 द्वारा दी गई बाइट @Uppolice @igrangekanpur @adgzonekanpur pic.twitter.com/1aZiekdnUa
— Auraiya Police (@auraiyapolice) January 11, 2022
उल्लेखनीय है कि स्वामीप्रसाद मौर्य के मंत्री पद से इस्तीफे के बाद से ही राज्य की राजनीति गरमा गई है। उनके भाजपा छोड़कर सपा में जाने की संभावना है। उनके साथ कई अन्य विधायक भी भाजपा छोड़कर सपा में जा सकते हैं।

