1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Mukhtar Abbas Naqvi's statement on Waqf Amendment Act

लश्कर-ए-लूट पर सर्जिकल स्ट्राइक है वक्फ संशोधन अधिनियम : मुख्तार अब्बास नकवी

Mukhtar Abbas Naqvi
Mukhtar Abbas Naqvi News : पूर्व केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता के वरिष्ठ नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने सोमवार को कहा कि वक्फ संशोधन अधिनियम ‘लश्कर-ए-लूट’ पर सर्जिकल स्ट्राइक है। नकवी ने कहा कि वक्फ सुधार कानून, आस्था के संरक्षण और व्यवस्था के सुधार का है, यह कानून किसी मजहब का नहीं, बल्कि मुल्क का है। नकवी ने दावा किया कि वक्फ की व्यवस्था में दाल में काला नहीं था, बल्कि पूरी दाल ही काली हो गई थी।
पूर्व अल्पंख्यक कार्य मंत्री का कहना था कि वक्फ संशोधन अधिनियम ‘लश्कर-ए-लूट’ पर सर्जिकल स्ट्राइक है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया, इस गंदगी की सफाई में मुल्क और मजहब की भलाई है। नकवी ने कहा कि वक्फ सुधार कानून, आस्था के संरक्षण और व्यवस्था के सुधार का है, यह कानून किसी मजहब का नहीं, बल्कि मुल्क का है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
किसने लगाए दिग्विजय सिंह के खिलाफ गद्दार वाले पोस्टर