मंगलवार, 2 जुलाई 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. monsoon reached in whole india before 6 days
Last Modified: मंगलवार, 2 जुलाई 2024 (14:50 IST)

6 दिन पहले ही पूरे भारत में पहुंचा मानसून

Delhi rain
Monsoon : दक्षिण-पश्चिम मानसून सामान्य तिथि से 6 दिन पहले ही पूरे देश में पहुंच गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने मानसून 30 मई को पहुंचा था केरल और पूर्वोत्तर क्षेत्र में पहुंचा था। ALSO READ: असम में बाढ़ से हाल बेहाल, 6.5 लाख प्रभावित, वायुसेना ने किया 13 लोगों का रेस्क्यू
 
विभाग ने एक बयान में कहा कि दक्षिण-पश्चिम मानसून आज राजस्थान, हरियाणा और पंजाब के शेष भागों में और आगे बढ़ गया। इस प्रकार इसने 2 जुलाई 2024 तक ही पूरे देश को कवर कर लिया, जबकि यह सामान्य रूप से 8 जुलाई तक पूरे देश में पहुंचता है। उसने बताया कि मानसून अपने सामान्य समय से 6 दिन पहले ही पूरे भारत में पहुंच गया।
 
यह महाराष्ट्र तक सामान्य रूप से आगे बढ़ा, लेकिन इसकी गति धीमी हो गई जिसके कारण पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, बिहार, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में बारिश का इंतजार बढ़ गया तथा उत्तर-पश्चिम भारत में भीषण गर्मी का प्रभाव और अधिक बढ़ गया। ALSO READ: IMD ने बताया, जुलाई में कैसा रहेगा मौसम, कहां मंडरा रहा है बाढ़ का खतरा?
 
देश में 11 जून से 27 जून तक 16 दिन सामान्य से कम वर्षा दर्ज की गई, जिसके कारण जून में कुल मिलाकर सामान्य से कम वर्षा हुई। इस महीने में 147.2 मिलीमीटर वर्षा हुई, जबकि इस महीने में सामान्य रूप से 165.3 मिलीमीटर वर्षा होती है, जो 2001 के बाद से सातवीं सबसे कम वर्षा है। देश में 4 महीने के मानसून के दौरान कुल वर्षा (87 सेंटीमीटर) में से 15 प्रतिशत बारिश जून में होती है।
 
भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, जुलाई में भारत में सामान्य से अधिक वर्षा हो सकती है तथा भारी वर्षा के कारण पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों और देश के मध्य भाग में नदी घाटियों में बाढ़ आने की आशंका है।
Edited by : Nrapendra Gupta 
ये भी पढ़ें
जब AI वाली रोबोट टैक्सियों की हुई हड़ताल, ट्रैफिक हुआ जाम