सम्बंधित जानकारी
- IMD ने बताया, जुलाई में कैसा रहेगा मौसम, कहां मंडरा रहा है बाढ़ का खतरा?
- राहुल गांधी का स्पीकर को पत्र, बयान के अंश हटाने को लेकर भड़के नेता प्रतिपक्ष
- अयोध्या में भाजपा की हार पर अखिलेश का तंज, होई वही जो राम रचि राखा
- PM Modi ने बताया, NDA सांसदों से किस तरह का व्यवहार चाहते हैं?
- दिवंगत अग्निवीर के परिजन बोले, सरकार से 1.08 करोड़ रुपए की सहायता मिली
असम में बाढ़ से हाल बेहाल, 6.5 लाख प्रभावित, वायुसेना ने किया 13 लोगों का रेस्क्यू
Assam flood : असम में बाढ़ की स्थिति मंगलवार को भी गंभीर बनी रही और 6.5 लाख से अधिक लोग इस प्राकृतिक आपदा की दूसरी लहर से जूझ रहे हैं। भारतीय वायु सेना (IAF) ने बाढ़ से गंभीर रूप से प्रभावित डिब्रूगढ़ जिले में फंसे 13 मछुआरों को बचाया है। ALSO READ: IMD ने बताया, जुलाई में कैसा रहेगा मौसम, कहां मंडरा रहा है बाढ़ का खतरा?
असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (ASDMA) ने भारतीय वायुसेना से डिब्रूगढ़ के हटिया अली में, बाढ़ के पानी में फंसे मछुआरों को बचाने का अनुरोध किया। इस पर वायुसेेेना ने ऑपरेशन चलाकर 13 लोगों का रेेेेेस्क्यू किया।
इससे पहले रविवार को भारतीय वायुसेना ने धेमाजी जिले के जोनाई से राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) के 8 कर्मियों और एक राजस्व अधिकारी को बचाया था।#IAF rescued 13 marooned survivors from a small island in the flooded Brahmaputra, north of Dibrugarh in Assam.
— Indian Air Force (@IAF_MCC) July 2, 2024
On 02 Jul 24, after a sunrise takeoff, a Mi-17 IV helicopter from AFS Mohanbari flew in challenging weather conditions and undertook rescue ops from a marshy piece of… pic.twitter.com/hhr2PJheg8
बाढ़ की मौजूदा लहर में डिब्रूगढ़ जिला बुरी तरह प्रभावित हुआ है और ऊपरी असम का यह प्रमुख शहर लगातार छठे दिन जलमग्न है। ब्रह्मपुत्र नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।
अरुणाचल प्रदेश में लगातार बारिश के बाद रविवार से राज्य में बाढ़ की स्थिति गंभीर हो गई और 19 जिलों में 6.50 लाख से अधिक की आबादी प्रभावित हुई है। राज्य में इस साल बाढ़, तूफान और भूस्खलन में मरने वालों की संख्या बढ़कर 45 हो गई।
लखीमपुर बाढ़ से सबसे अधिक प्रभावित जिला है जहां 1,43,983 लोग बाढ़ के पानी में फंसे हुए हैं। इसके बाद धेमाजी में 1,01,333 लोग और कछार में 66,195 लोग प्रभावित हुए हैं। बाढ़ की वजह से कुल 8,142 विस्थापित लोग 72 राहत शिविरों में शरण लिए हुए हैं। (भाषा)
Edited by : Nrapendra Gupta
