सम्बंधित जानकारी
- 2019 में मोदी के सामने कोई वास्तविक चुनौती नहीं : पासवान
- पुलिस को अब भी बाबा राम रहीम की इस 'खास' की है तलाश
- नौसेना को बड़ी सौगात, मिलेंगे 21,000 करोड़ के 111 नए हेलीकॉप्टर
- Neta App ने मचाई धूम, अभी लोकसभा चुनाव हो तो भाजपा को 70 सीटों का नुकसान
- केरल बाढ़ पीड़ितों के खराब फोन नि:शुल्क ठीक करेगी हुआवेई
डोकलाम पर मोदी के मंत्री का राहुल को जवाब, यह 60 के दशक का भारत नहीं
पणजी। केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर ने शनिवार को कहा कि डोकलाम संकट से जिस तरह से निपटा गया वह दिखाता है कि हम अब 1960 के दशक वाला भारत नहीं रह गए हैं और जो लोग इसे लेकर सरकार की आलोचना कर रहे हैं, उनके पास शासन को लेकर बौद्धिक स्तर की समझ नहीं है।
यहां मापुसा में बोलते हुए विदेश राज्यमंत्री ने कहा कि ताकत के जरिए ही शांति सुनिश्चित की जा सकती है, क्योंकि भारत की संभवत: परीक्षा ली जा रही है।
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि जो इस मुद्दे पर सरकार की आलोचना कर रहे हैं कि वे साफतौर पर बार-बार यह साबित कर रहे हैं कि उन्हें शासन व्यवस्था की कोई जानकारी, कोई समझ नहीं और कोई बौद्धिक ज्ञान नहीं है।
राहुल गांधी ने शुक्रवार को लंदन में कहा था कि चीन के साथ डोकलाम विवाद कोई अकेला मामला नहीं था बल्कि घटनाओं के सिलसिले का एक हिस्सा था और अगर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस प्रक्रिया को ध्यान से देख रहे होते तो भारत इसे रोक सकता था। (भाषा)
