1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Modi government Navy 111 helicopters

नौसेना को बड़ी सौगात, मिलेंगे 21,000 करोड़ के 111 नए हेलीकॉप्टर

Modi government
नई दिल्ली। रक्षा मंत्रालय ने बड़ा फैसला लेते हुए शनिवार को भारतीय नौसेना के लिए 111 बहुउद्देशीय हेलीकॉप्टर खरीद को मंजूरी दे दी। इसके अधिग्रहण की लागत 21,000 करोड़ रुपए से अधिक है।
 
अधिकारियों ने इसकी जानकारी देते कहा कि मंत्रालय ने करीब 46,000 करोड़ रुपए के रक्षा खरीद सौदों को मंजूरी दी जिसमें हेलीकॉप्टर की खरीद भी शामिल है।
 
रक्षा क्रय परिषद (डीएसी) की बैठक में यह फैसला किया गया। डीएसी रक्षा खरीद मामलों पर निर्णय लेने वाला मंत्रालय का शीर्ष निकाय है। वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि डीएससी ने 21,000 करोड़ से अधिक की लागत से भारतीय नौसेना के लिए 111 बहुउद्देशीय हेलीकॉप्टर खरीदने को मंजूरी दे दी है।
 
अधिकारी ने कहा कि डीएसी ने करीब 24,879 करोड़ रुपए के कुछ अन्य रक्षा खरीद प्रस्तावों को भी हरी झंडी दी है। इसमें थलसेना के लिए 150 पूरी तरह से स्वदेश में डिजाइन और विकसित 155 एमएम वाली उन्नत तोपों की खरीद का प्रस्ताव भी शामिल है। इसकी लागत करीब 3,364 करोड़ रुपए है। (भाषा)
 
अगला लेख
Neta App ने मचाई धूम, अभी लोकसभा चुनाव हो तो भाजपा को 70 सीटों का नुकसान