सम्बंधित जानकारी
- MCD Meeting : हंगामे के बीच MCD ने स्थाई समिति की शक्तियों के हस्तांतरण के प्रस्ताव को दी मंजूरी
- नूंह में फिर उपद्रव, भीड़ के पथराव में 3 पुलिसकर्मी घायल
- दिल्ली सरकार सख्त, पानी की बर्बादी पर 2,000 रुपए का जुर्माना
- 45 घंटे विवेकानंद रॉक पर रहेंगे PM मोदी, सुरक्षा के लिए 2000 पुलिसकर्मी तैनात
- Swati Maliwal case: गिरफ्तारी के खिलाफ बिभव कुमार हाईकोर्ट की शरण में
Delhi Hospital Fire Case : आग की घटनाओं को लेकर MCD हुआ सख्त, स्वास्थ्य केंद्रों को जारी किया परामर्श
MCD became strict regarding fire incidents : दिल्ली नगर निगम (MCD) ने स्वास्थ्य केंद्रों में आग लगने की घटनाओं को रोकने के लिए परामर्श जारी किया और 31 मई तक कार्रवाई रिपोर्ट देने को कहा है। पूर्वी दिल्ली के एक निजी शिशु अस्पताल में शनिवार रात आग लगने से 6 नवजातों की मौत की पृष्ठभूमि में यह परामर्श जारी किया गया है।
नगर निगम ने उसके अधिकार क्षेत्र में आने वाले सभी स्वास्थ्य केंद्रों के प्रभारियों को कार्रवाई रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है। परामर्श के अनुसार स्वास्थ्य केंद्रों को नियमित रूप से अग्निशमन उपकरणों जैसे अग्निशामक यंत्र, हाइड्रेंट और अलार्म का निरीक्षण करने का निर्देश दिया गया है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि सभी उपकरण कार्यशील रहें।
इसमें यह भी कहा गया है कि निर्माण और साज-सज्जा में प्रयुक्त सामग्री की जांच की जानी चाहिए ताकि ज्वलनशील सामग्री की पहचान की जा सके और उसके स्थान पर अग्निरोधी सामग्री लगाई जा सके।(भाषा)
Edited by: Chetan Gour
Edited by: Chetan Gour
