सम्बंधित जानकारी
- Weather Updates: दक्षिण पश्चिम मानसून देश के विभिन्न हिस्सों की ओर अग्रसर, कहीं कहीं हल्की बरसात का नजारा
- मौसम अपडेट : गर्मी से दिल्ली परेशान, लोगों को अब मानसून का इंतजार
- मौसम अपडेट : मानसून की देरी ने बढ़ाई चिंता, मप्र के कई क्षेत्रों में गर्मी से राहत
- मानसून के आगे बढ़ने की संभावना, गुजरात और उसके आसपास के समुद्र से मछुआरों को दूर रहने की सलाह
- मौसम अपडेट : सुस्त पड़े मानसून ने बढ़ाई चिंता, देश के कई राज्यों को बारिश का इंतजार
मौसम अपडेट : यूपी, बिहार पहुंचा मानसून, आज से यहां गिरेगी राहत की बौछार
नई दिल्ली। मानसून अब धीरे-धीरे पूरे देश में फेल रहा है। शनिवार को यह पश्चिमी उत्तर प्रदेश और बिहार पहुंच गया। इस वजह से राज्य के कई हिस्सों में अच्छी बारिश हो रही है। इससे दिल्ली समेत देश के कई इलाकों में बारिश की संभावना है।
दिल्ली में 4 दिन तक बारिश की संभावना : दूसरी ओर बीते दो महीने से गर्मी से तप रही दिल्ली और उससे सटे इलाकों में आज यानी रविवार से बुधवार तक बारिश होने का अनुमान है। इससे अधिकतम तापमान लगभग 34 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है।
बिहार में आज भी बारिश : मौसम विभाग के पूर्वानुमान में कहा गया है कि रविवार को पटना के आसमान में बादल छाये रहने की संभावना है जबकि गया, भागलपुर और पूर्णिया में भी आसमान में बादल छाये रहने तथा गरज के साथ बारिश हो सकती है।
मानसून मध्यप्रदेश के करीब : बंगाल की खाड़ी से उठा मानसून अब मध्यप्रदेश के करीब पहुंच चुका है। मध्यप्रदेश में यह सबसे पहले शहडोल और जबलपुर संभाग में प्रवेश करेगा और आगामी चार दिनों में इंदौर पहुंच जाएगा।
पंजाब और उत्तराखंड में भी बारिश के आसार : रविवार को पंजाब के ज्यादातर जिलों में बादल छाए रहेंगे। कुछ जिलों में तेज हवाओं के साथ हलकी बारिश भी होने का अनुमान है। उत्तराखंड के नैनीताल और चम्पावत जिलों में आज तेज बारिश हो सकती है।
