सम्बंधित जानकारी
- मोदी ने दी मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि, कहा- सुधारों के लिए समर्पित नेता के रूप में याद किया जाएगा
- RSS ने भी दी मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि, दिए गए योगदान को किया याद
- Awards and Honours : जानिए पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को मिले इन प्रतिष्ठित राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों के बारे में
- जब मनमोहन ने कहा था कि इतिहास मेरे प्रति दयालु होगा
- पाकिस्तान को सबक सिखाना चाहते थे मनमोहन सिंह, ब्रिटेन के पीएम से क्यों कही थी यह बात
क्यों हमेशा नीली पगड़ी पहनते थे मनमोहन सिंह, जानिए पूर्व प्रधानमंत्री से जुड़ी ये रोचक बात
Why Manmohan Singh Always Wore A Blue Turban : 26 दिसंबर, गुरुवार रात 9:51 बजे, भारत ने अपने महान नेता और पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को खो दिया। वे 92 वर्ष के थे और दिल्ली के एम्स में उनका इलाज चल रहा था। वे अपनी सादगी और विद्वता के लिए जाने जाते हैं। लेकिन उनके पहनावे का एक विशेष हिस्सा, नीली पगड़ी, हमेशा चर्चा का विषय रहा है।
आखिर क्यों मनमोहन सिंह हमेशा नीली पगड़ी पहनते थे? इसका जवाब उन्होंने 11 अक्टूबर 2006 को कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में दिया था।
कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी और नीली पगड़ी का कनेक्शन
कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में डॉ. मनमोहन सिंह को ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग, प्रिंस फिलिप द्वारा डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया गया था। उस अवसर पर प्रिंस फिलिप ने अपने भाषण में मजाकिया अंदाज में कहा,
"आप उनकी पगड़ी के रंग पर ध्यान दे सकते हैं।"
इस टिप्पणी का जवाब देते हुए डॉ. मनमोहन सिंह ने खुलासा किया कि हल्का नीला रंग उनके अल्मा मेटर कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी का प्रतीक है। उन्होंने कहा,
"कैम्ब्रिज में बिताए मेरे दिनों की यादें बहुत गहरी हैं। हल्का नीला रंग मेरा पसंदीदा है, इसलिए यह अक्सर मेरी पगड़ी पर दिखाई देता है।"
हल्का नीला रंग: डॉ. मनमोहन सिंह की पहचान
नीली पगड़ी डॉ. मनमोहन सिंह की पहचान बन चुकी थी। यह न केवल उनकी व्यक्तिगत पसंद को दर्शाता था, बल्कि उनके शैक्षणिक और सांस्कृतिक संबंधों का प्रतीक भी था। हल्का नीला रंग कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी की पारंपरिक पहचान से जुड़ा हुआ है।