बुधवार, 9 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Manmohan Singh health buletin
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 15 अक्टूबर 2021 (14:31 IST)

मनमोहन सिंह की हालत स्थिर, सेहत में हो रहा है सुधार

Manmohan Singh
नई दिल्ली। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की हालत स्थिर है और सेहत में सुधार हो रहा है। एम्स के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
 
निजता का सम्मान किया जाए: कांग्रेस ने एम्स में भर्ती पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के बारे सोशल मीडिया में कुछ लोगों द्वारा किए गए पोस्ट को अफवाह और अनुचित करार देते हुए शुक्रवार को कहा कि सभी लोगों को देश के पूर्व प्रधानमंत्री की निजता का सम्मान करना चाहिए।
 
पार्टी के राष्ट्रीय सचिव और मीडिया विभाग के सह-प्रभारी प्रणव झा ने ट्वीट किया, 'डॉक्टर मनमोहन सिंह की सेहत में सुधार हो रहा है। वह कल के मुकाबले बेहतर हैं। हम उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं। कुछ आधारहीन बातें की जा रही हैं जो अनावश्यक हैं और उचित नहीं हैं। सभी से आग्रह है कि पूर्व प्रधानमंत्री का निजता का सम्मान करें। धन्यवाद।'
 
गत बुधवार को 89 वर्षीय सिंह को एम्स के कार्डियो-न्यूरो केंद्र के निजी वार्ड में भर्ती कराया गया था और वह डॉक्टर नीतीश नाइक के नेतृत्व में ह्रदय रोग विशेषज्ञों की टीम की देख-रेख में हैं।
 
सिंह को सोमवार को बुखार आ गया था और वह उससे उबर भी गए थे लेकिन उन्हें कमजोरी महसूस होने लगी थी और वह केवल तरल चीजों का सेवन कर पा रहे थे।
ये भी पढ़ें
सिंघू बॉर्डर पर हत्या, संयुक्त किसान मोर्चा ने कहा- दोषी निहंगों पर सख्त कार्रवाई हो