1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. RSS celebrates Vijaya Dashmi in Nagpur

नागपुर में परंपरागत ढंग से मना संघ का स्थापना दिवस, संचलन भी निकला (देखिए फोटो)

RSS
नागपुर। महाराष्‍ट्र में नागपुर के रेशिम बाग स्थित संघ मुख्यालय में राष्‍ट्रीय स्वयं संघ का 96वां स्थापना दिवस परंपरागत ढंग से मनाया गया। इस अवसर पर संघ कार्यकर्ताओं ने संचलन भी निकाला।
कोरोना संक्रमण को देखते हुए कार्यक्रम में करीब 200 लोग ही शामिल हुए। हालांकि इस बार कार्यक्रम मैदान में आयोजित किया गया और कार्यकर्ताओं का संचलन भी निकला। पिछले वर्ष कोरोना संक्रमण के कारण पिछले वर्ष विजयादशमी उत्सव हाल में मनाया गया था। पथ संचलन नहीं निकाला गया था।
संघ प्रमुख मोहन भागवत ने शस्त्र पूजन करने के बाद स्वयंसेवकों को संबोधित किया। इसमें उन्होंने जनसंख्या नियंत्रण, ड्रग्स, आतंकवाद समेत कई मुद्दों पर अपनी बात रखीं। कार्यक्रम में शामिल होने वाले सभी स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में थे। 1925 में विजयादशमी के दिन ही नागपुर में संघ की स्थापना हुई थी। तब से संघ कार्यकर्ता हर वर्ष इस दिन को स्थापना दिवस के रूप मेंमनाते हैं। इस अवसर पर संघ प्रमुख का भाषण भी होता है, जिसका सभी को इंतजार रहता है।
अगला लेख
भाजपा नेता का टिकैत पर बड़ा आरोप, लखीमपुर में मॉब लिंचिंग को सही नहीं ठहराया होता तो सिंघु बॉर्डर पर नहीं होती हत्या