1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. RSS chief Dr. Mohan Bhagwat's address on Vijayadashami tomorrow

विजयादशमी पर RSS प्रमुख डॉ. मोहन भागवत का संबोधन कल

Mohan Bhagwat
नागपुर। कल शुक्रवार को देशभर में विजयादशमी या दशहरे का त्योहार मनाया जाएगा। विजयादशमी को ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) का स्थापना दिवस भी होता है। इस मौके पर संघ प्रमुख के शस्त्र पूजा करने की परंपरा रही है। सरसंघचालक हर साल दशहरे के मौके पर अपने मुख्यालय नागपुर में एक व्याख्यान देते हैं।
 
विजयादशमी को सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत संबोधित करेंगे। उनका संबोधन सुबह 7.30 बजे होगा। इस संबोधन पर देशभर की निगाहें रहेंगी। संबोधन को सोशल मीडिया पर देखा जा सकता है। संबोधन का फेसबुक पर सीधा प्रसारण किया जाएगा। इसे facebook.com/RSSOrg, Rashtriya Swayamsevak Sangh के यूट्‍यूब चैनल और ट्‍विटर के आधिकारिक पेज पर देखा जा सकता है।
अगला लेख
नवजोत सिंह सिद्धू ने की केसी वेणुगोपाल और हरीश रावत से मुलाकात, जानें क्या बात हुई?