गुरुवार, 24 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. manipur violence : mob attacks indian reserve force camp
Written By
Last Modified: बुधवार, 5 जुलाई 2023 (11:05 IST)

मणिपुर में फिर हिंसा, इंडियन रिजर्व फोर्स के कैंप से हथियार लूटने की कोशिश

manipur violence
Manipur Violence : मणिपुर में हिंसा थमने का नाम ही नहीं ले रही है। राज्य में मंगलवार को 3 स्थानों पर गोलीबारी की घटनाएं हुईं। इस बीच भीड़ ने इंडियन रिजर्व फोर्स कैंप पर हमला कर दिया और हथियार लूटने की कोशिश की।
 
थौबल जिले में भीड़ ने इंडियन रिजर्व फोर्स कैंप पर हमला कर दिया और हथियार लूटने के प्रयास किया। सुरक्षाकर्मियों ने भीड़ को रोकने के लिए हवाई फायरिंग की जिसमें 1 व्यक्ति की मौत हो गई। कई प्रदर्शनकारियों के घायल होने की खबर है। उग्र भीड़ ने यहां सेना के एक वाहन को आग के हवाले कर दिया।
 
मंगलवार रात 7 बजे से 8 बजे तक खोइजुमतंबी में 2 समुदायों के बीच हुई। दोनों समुदायों के बीच गोलीबारी कुछ देर बाद रुक गई और इस दौरान किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है।
 
एक अन्य घटना ईस्ट फेलेंग में रिज लाइन के पास बुधवार तड़के करीब साढ़े चार बजे हुई। इस दौरान भी किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं मिली है।
 
आज से खुले स्कूल : मणिपुर में आज से कक्षा 1 से 8 तक के स्‍कूल खुल गए हैं। शिक्षा विभाग ने सोमवार को आदेश जारी किया था कि राज्य में 03 मई से जातीय संघर्ष के चलते बंद हुए स्‍कूल 05 जुलाई से खोले जाएंगे।
 
उल्लेखनीय है कि राज्य में मेइती और कुकी समुदायों के बीच झड़पों में करीब 120 लोगों की जान जा चुकी है और 3,000 से अधिक लोग घायल हुए हैं। पहली बार हिंसा तीन मई को तब भड़की, जब मेइती समुदाय की अनुसूचित जनजाति का दर्जा दिए जाने की मांग के विरोध में राज्य के पहाड़ी जिलों में ‘जनजातीय एकजुटता मार्च’ आयोजित किया गया था।
 
मणिपुर की आबादी में मेइती समुदाय के लोगों की संख्या लगभग 53 प्रतिशत है और वे ज्यादातर इम्फाल घाटी में रहते हैं। जनजातीय नगा और कुकी आबादी का हिस्सा 40 प्रतिशत है और वे पहाड़ी जिलों में रहते हैं।
 
Edited by : Nrapendra Gupta
ये भी पढ़ें
महंगाई को लेकर मोदी सरकार पर बरसे खरगे, कहा- सत्ता से भाजपा का सफाया कर देगी जनता