सम्बंधित जानकारी
- ममता की पदयात्रा में उमड़ी भीड़, कहा-नेताजी की मौत का सच उजागर हो
- नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती के मौके पर अनुपम खेर ने किया ट्वीट, यूजर्स खूब कर रहे पसंद
- विश्वव्यापी थे नेताजी के विचार, बहुत कम उम्र में ही तय कर लिया था मकसद
- बंगाल में सियासत का 'सुपर सैटरडे', कोलकाता में गरजेंगे पीएम मोदी, ममता का भी शक्ति प्रदर्शन
- Netaji Birthday: आपको पता होना चाहिए नेताजी सुभाषचंद्र बोस के बारे में ये 28 खास बातें
Didi | विक्टोरिया मेमोरियल के कार्यक्रम में भड़कीं ममता बनर्जी, बोलीं- निमंत्रण देकर मेरा अपमान हुआ
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती मनाने के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में तब बोलने से इंकार कर दिया जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में वहां जय श्री राम के नारे लगाए गए।
महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी की 125वीं जयंती मनाने के लिए विक्टोरिया मेमोरियल में आयोजित कार्यक्रम में बनर्जी ने अपना भाषण शुरू नहीं किया था। उसी समय तभी भीड़ में शामिल कुछ लोगों द्वारा नारा लगाया गया। बनर्जी ने कहा कि कि ऐसा अपमान अस्वीकार्य है।
उन्होंने कहा कि यह एक सरकारी कार्यक्रम है, कोई राजनीतिक कार्यक्रम नहीं। एक गरिमा होनी चाहिए। किसी को लोगों को आमंत्रित करके अपमानित करना शोभा नहीं देता। मैं नहीं बोलूंगी। जय बंगला, जय हिंद।
