सम्बंधित जानकारी
- संक्रमणमुक्त मरीजों में बनी एंटीबॉडी मजबूत, 5 माह तक रहता है रक्षा कवच
- Corona effect : ऊंची कीमतों के कारण भारत में सोने की मांग 30 फीसदी घटी
- पश्चिम बंगाल में बीडीओ और थाना प्रभारी की Covid 19 से मौत
- Covid 19 के मामले बढ़ने से 3.5 प्रतिशत गिरे अमेरिका के शेयर बाजार
- Covid 19: दिल्ली व केरल में बढ़े कोरोना मामले, शेष राज्यों में घटे
दुनिया में ‘लॉकडाउन की आहट’, क्या कोरोना रिटर्न्स से भारत लौटेगा लॉकडाउन की तरफ?
- भारत में सोशल मीडिया पर लोग ले रहे लॉकडाउन के मजे
- मलेशिया में दो हफ्ते के लॉकडाउन और यूरोपीय देशों में सख्ती के बाद ट्विटर पर चल रहा लॉकडाउन ट्रेंड
- देश की राजधानी दिल्ली में एक दिन में आए 5 हजार मामलों से दहला दिल
अब ऐसा लग रहा है कि अगर वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या में इजाफा हुआ तो दुनिया को फिर से लॉकडाउन की तरफ लौटना पड़ सकता है।
इधर देश की राजधानी दिल्ली में एक दिन में संक्रमण के 5 हजार मामले सामने आए हैं, यह उस वक्त हुआ है जब कहा जा रहा था कि भारत में कोरोना के मामले घट रहे हैं। ऐसे में लोगों को लॉकडाउन की एक आहट सी मिल रही है। अगर मामले बढ़ते हैं तो ऐसी अटकलें हैं कि भारत में भी लॉकडाउन लगाया जा सकता है। हम इसका दावा नहीं कर रहे हैं, हालांकि अगर ऐसा कुछ होता है तो यह मप्र के उप-चुनाव और बिहार के चुनाव के बाद लॉकडाउन की आशंका नजर आती है।
मिर्जापुर टू के मुन्ना भैया के फोटो के साथ उनका डायलॉग शेयर किया जा रहा है, जिसमें वे कह रहे हैं
मतलब ऐसा बिल्कुल इमिजिएट नहीं सोचे हैं, बट सोचेंगे
मिर्जापुर के ही रॉबिन कह रहे हैं, यह भी ठीक है।
दरअसल, इस वेबसीरीज में राबिन का किरदार बार-बार यही कहता है, यह भी ठीक है।
इसी फिल्म का एक डॉयलॉग चल रहा है कि हम भी सर्वाइव करेंगे, तुम भी सर्वाइव करोगे।
क्या देश में लग सकता है लॉकडाउन?
बता दें कि जब से भारत में लॉकडाउन के मामलों की रफ्तार धीमी होने लगी थी तब से यहां लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क लगाना करीब-करीब बंद कर दिया है। बाजारों में कई जगहों पर लोग बगैर मास्क के नजर आ रहे हैं। कुछ ही दिनों में दीवाली की तैयारियां और खरीदी को लेकर बाजार में भीड़ बढ़ने लगेगी, अभी से बाजारों में खरीदी की रौनक नजर आने लगी है। ऐसे में कोरोना को नियंत्रण करने के लिए सरकार का अगला कदम क्या होगा यह देखने वाली बात होगी।
