• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Lalu Prasad Yadav
Written By
Last Updated :रांची , रविवार, 24 दिसंबर 2017 (21:35 IST)

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव को जेल में मिलीं ये सुविधाएं...

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव को जेल में मिलीं ये सुविधाएं... - Lalu Prasad Yadav
रांची। चारा घोटाला के एक मामले में सीबीआई की विशेष अदालत की ओर से शनिवार को दोषी ठहराए जाने के बाद बिरसा मुंडा जेल भेजे गए राजद प्रमुख लालू प्रसाद को जेल में अखबार और टेलीविजन सेट की सुविधा दी गई है।
 
बिरसा मुंडा जेल के अधीक्षक अशोक कुमार चौधरी ने बताया कि जेल नियमावली के अनुसार बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री सप्ताह के कामकाजी दिनों में सुबह 8 बजे और दोपहर 12 के दौरान मुलाकातियों से भेंट कर सकते हैं।
 
वर्ष 2014 में प्रसाद का दिल का ऑपरेशन हुआ था और उनका खानपान काफी संयमित है। राजद की झारखंड इकाई की अध्यक्ष अन्नपूर्णा देवी ने बताया कि प्रसाद को शनिवार को जेल का खाना दिया गया था। राजद की वरिष्ठ नेता ने यह भी कहा कि आगामी दिनों में वे (जेल के अधिकारी) उन्हें घर का बना खाना देने पर विचार कर सकते हैं।
 
 
वर्ष 1991 और 1994 के बीच देवघर कोषागार से धोखाधड़ी से 89 लाख रुपए की अवैध निकासी के मामले में सीबीआई की विशेष अदालत ने लालू सहित 15 अन्य को दोषी करार दिया है। अदालत 3 जनवरी को उन्हें सजा सुनाएगी। (भाषा)