1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Know weather conditions

Weather Prediction: फरवरी में चढ़े पारे के तेवर, मुंबई में अधिकतम तापमान पहुंचा 35 डिग्री सेल्सियस, जानिए मौसम का हाल

Meteorological Department
नई दिल्ली। देश के कई राज्यों में फरवरी में ही सूर्य ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को मुंबई शहर का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और उपनगर का 38.1 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5 डिग्री और 7.2 डिग्री सेल्सियस अधिक है। अगले 2 दिन तक मौसम की स्थिति कमोबेश इसी तरह रहने की उम्मीद है। 
मौसम विभाग के अनुसार गर्म हवा चलने के कारण सी-ब्रीज देरी से सेट हुईं। इसके कारण तेजी से तापमान बढ़ गया है। फिलहाल की स्थिति के अनुसार अगले 2 दिन तक मुंबई और आसपास का तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है।
 
केरल में भी गर्मी ने अपने तेवर दिखाना शुरू कर दिए हैं। मौसम विभाग ने 20 फरवरी के लिए हिमाचल प्रदेश के मध्य पर्वतीय और मैदानी क्षेत्रों को लेकर येलो अलर्ट जारी कर दिया है।
 
तेज हवाओं और बिजली गिरने के साथ भारी बारिश और बर्फबारी होने का अनुमान जताया गया है। 21 फरवरी को शिमला सहित ऊपरी क्षेत्रों में भारी हिमपात की आशंका है।  (फाइल फोटो)
अगला लेख
बंगाली फिल्मों के जाने-माने अभिनेता और पूर्व TMC सांसद तापस पॉल का निधन