1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Kim Jung Suk

दक्षिण कोरिया की फर्स्ट लेडी ने किया ताजमहल का दीदार | Kim Jung Suk

South Korea
फोटो : एएनआई
आगरा। उत्तर प्रदेश की अयोध्या नगरी में दीपावली पर्व में भाग लेने भारत आई दक्षिण कोरिया की प्रथम महिला किम जुंग सूक ने बुधवार सुबह ताजमहल का दीदार किया। इस दौरान सुरक्षा के मद्देनजर ताज सुबह 9 से आम पर्यटकों के लिए बंद रहा। उन्हें राज्य अतिथि का दर्जा दिया गया है। 
 
 
दौरे के दौरान उत्तर प्रदेश के मंत्री श्रीकांत शर्मा और रीता बहुगुणा जोशी भी साथ थे। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) अधीक्षण पुरातत्वविद वसंत कुमार स्वर्णकार ने एएसआई एक्ट के तहत ताजमहल के बुधवार सुबह ढाई घंटे बंदी का नोटिस जारी किया था।
 
 
ताजमहल के पूर्वी और पश्चिमी प्रवेश द्वार सुबह नौ से बंद रहे। इन गेटों पर बने टिकट काउंटर से टिकटों की बिक्री एक घंटे पहले यानी सुबह आठ बजे से ही बंद कर दी गई।
 
अगला लेख
योगी आदित्यनाथ की मालवा-निमाड़ के लिए डिमांड बढ़ी, साबित हो सकते हैं 'गेम चेंजर'