1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. kejriwal attacks lG on dirty politics

LG पर बरसे केजरीवाल, लगाया गंदी राजनीति करने का आरोप

arvind kejriwal
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि उपराज्यपाल (एलजी) वीके सक्सेना शहर की कानून एवं व्यवस्था की स्थिति सुधारने के बजाय गंदी राजनीति कर रहे हैं।
उपराज्यपाल के साथ बढ़ती खींचतान के बीच केजरीवाल ने दावा किया कि सक्सेना ने सरकारी अधिकारियों के साथ कई बैठकें बुलाईं, जबकि उनके पास ऐसा करने का अधिकार नहीं है।
 
केजरीवाल ने ट्वीट किया, 'दिल्ली में कानून एवं व्यवस्था की स्थिति तेजी से बिगड़ रही है। एलजी इसे सुधारने के लिए कदम उठाने के बजाय गंदी राजनीति करने में व्यस्त हैं। उन्होंने आज दिल्ली सरकार के अधिकारियों की कई बैठकें बुलाई हैं, जबकि उनके पास ऐसा करने और निर्वाचित सरकार के कामकाज में दखल देने का कोई अधिकार नहीं है।'
 
इस ट्वीट के साथ उन्होंने मीडिया की एक खबर भी संलग्न की है, जिसमें मालीवाल के साथ गुरुवार को हुई घटना की जानकारी दी गई है।

उनकी यह टिप्पणी तब आई है, जब एक दिन पहले दिल्ली महिला आयोग (DCW) की प्रमुख स्वाति मालीवाल ने आरोप लगाया कि एम्स के बाहर नशे में धुत एक कार सवार ने उनके साथ छेड़छाड़ की और फिर उन्हें अपनी गाड़ी से 10-15 मीटर तक घसीटा।
 
मालीवाल का दावा है कि गाड़ी की खिड़की में उनका हाथ फंस गया था, तभी वाहन चालक ने कार आगे बढ़ा दी।
अगला लेख
पीएम मोदी ने 71,000 लोगों को दिए अपाइंटमेंट लेटर, स्टार्टअप पर कही बड़ी बात