सम्बंधित जानकारी
- Weather Update : उत्तर भारत में लोगों को मिल सकती है ठंड से राहत, अगले 5 दिन शीतलहर की संभावना नहीं
- Weather Update: बर्फबारी ने बढ़ाई मुश्किल, दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड
- Weather Update: शीतलहर, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, उत्तर भारत में कैसा रहेगा मौसम?
- Weather Alert: ठंड से नहीं मिलने वाली राहत! अगले हफ्ते बारिश के साथ-साथ बर्फबारी... तेज हवाओं का भी सितम; इन राज्यों के लिए IMD का अलर्ट
- राजस्थान में कड़ाके की सर्दी, फतेहपुर में पारा माइनस 4.5 डिग्री
Weather Updates: उत्तर भारत को मिलेगी कड़ाके की ठंड से राहत, जानिए अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम?
नई दिल्ली। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत को कड़ाके की ठंड से राहत मिलने का पूर्वानुमान जताया है। आईएमडी ने बताया कि अगले 5 दिन पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी, बिहार, झारखंड में शीतलहर का प्रकोप नहीं रहेगा। उत्तर-पश्चिम मैदानी इलाकों में 23 से 26 जनवरी तक बारिश होने की संभावना मौसम विभाग की ओर से जताई गई है।
हिमालयन रीजन के मौसम में पश्चिमी विक्षोभ के कारण बदलाव होने की पूरी उम्मीद है। इसका असर 20 से 26 जनवरी तक देखने को मिलेगा, वहीं उत्तर-पश्चिम मैदानी इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ के कारण 23 से 26 जनवरी तक बारिश होने की संभावना मौसम विभाग की ओर से जताई गई है। हालांकि बारिश से भी तापमान में गिरावट नहीं होगी।
आईएमडी के मुताबिक अगले 24 घंटे में पंजाब, हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर, यूपी, बिहार, झारखंड के न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी होगी। इसकी शुरुआत कल से हो चुकी है, जब दिन का तापमान सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया।
पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो उत्तरी मध्यप्रदेश, हरियाणा, पूर्वी उत्तरप्रदेश जैसे इलाकों में मिनिमम टेम्प्रेचर 2 से 5 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। पूर्वी मध्यप्रदेश में सबसे कम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस रहा। बिहार, उत्तरी मध्यप्रदेश, पूर्वी राजस्थान, दक्षिणी हरियाणा में शीतलहर का प्रकोप रहा। इसके अलावा, जम्मू-कश्मीर, बिहार, ओडिशा, असम, मेघालय और त्रिपुरा में घना कोहरा छाया रहा।
Edited by: Ravindra Gupta
