सम्बंधित जानकारी
- Pakistan के कराची में बड़ा आतंकी हमला, सिंध रेंजर्स मुख्यालय पर धावा, 6 आतंकवादी ढेर, 4 जवानों की मौत
- गर्मी में तेजी से पिघल रहा अमरनाथ हिमलिंग, श्रद्धालुओं और प्रशासन की बढ़ी चिंता
- मोदी सरकार में जल्द हो सकता है बड़ा कैबिनेट फेरबदल, कई मंत्रियों के विभाग बदलने की चर्चा
- राम मंदिर चंदा चोरी केस में बड़ा एक्शन: 8 आरोपियों के घरों पर ताबड़तोड़ छापे, ₹80 लाख कैश बरामद
- मानसून ने पकड़ी रफ्तार : IMD का अलर्ट, 28 जून को कई राज्यों में भारी बारिश और तूफान की चेतावनी
कराची आतंकी हमले के आरोपों पर भारत ने दिया करारा जवाब, कहा- दूसरों पर नहीं, अपने गिरेबान में झांके पाकिस्तान
Karachi terror attack Case : भारत ने कराची में पाकिस्तान रेंजर्स के कैंप पर शनिवार रात को हुए आतंकवादी हमले को लेकर पाकिस्तान के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। साथ ही पाकिस्तान को करारा जवाब देते हुए कहा कि दूसरों पर उंगली उठाने के बजाय पाकिस्तान को अपने भीतर झांकने और अपनी जमीन पर सक्रिय आतंकी ढांचे के खिलाफ विश्वसनीय कार्रवाई करनी चाहिए। वहीं हैरानी की बात है कि खुद पाकिस्तानी सेना की मीडिया विंग (ISPR) ने सच्चाई कुछ और ही बताई।
सेना के मुताबिक, यह हमला 'जमात-उल-अहरार' नाम के आतंकी संगठन से जुड़े आतंकवादियों ने किया था। आतंकी हमले को लेकर पाकिस्तान की ओर से भारत पर लगाए गए आरोपों पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि पाकिस्तान के आरोप पूरी तरह निराधार हैं और भारत उन्हें सिरे से खारिज करता है। उन्होंने पाकिस्तान को नसीहत देते हुए कहा कि उसे दूसरों पर उंगली उठाने के बजाय अपने भीतर झांकने और अपनी जमीन पर सक्रिय आतंकी ढांचे के खिलाफ विश्वसनीय कार्रवाई करनी चाहिए।
भारत ने साफ किया कि इस तरह के बयानों से पाकिस्तान अपनी कमियों को छिपा नहीं सकता। हद तो तब हो गई जब पाकिस्तान के गृहमंत्री मोहसिन नकवी ने भी बिना किसी ठोस प्रमाण के इस हमले के पीछे 'भारतीय कनेक्शन' होने का दावा कर दिया। पाकिस्तानी नेताओं की इसी गैरजिम्मेदाराना आदत और झूठे बयानों पर पलटवार करते हुए भारत के विदेश मंत्रालय ने अपनी तीखी और स्पष्ट प्रतिक्रिया जारी की है।
वहीं हैरानी की बात है कि खुद पाकिस्तानी सेना की मीडिया विंग (ISPR) ने सच्चाई कुछ और ही बताई। सेना के मुताबिक, यह हमला 'जमात-उल-अहरार' नाम के आतंकी संगठन से जुड़े आतंकवादियों ने किया था। गौरतलब है कि प्रतिबंधित संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) से जुड़े आतंकी संगठन जमात-उल-अहरार के आतंकवादियों ने सिंध रेंजर्स के भिट्टाई विंग मुख्यालय पर हमला बोल दिया।
इसके बाद करीब 90 मिनट तक चली भीषण मुठभेड़ में 6 आतंकवादी मार गिराए गए। सुरक्षाबलों ने एक घायल आतंकवादी को जिंदा गिरफ्तार भी कर लिया। इस हमले में 4 अर्धसैनिक जवानों की भी मौत हो गई। अक्टूबर 2024 के बाद कराची में इसे सबसे बड़ा आतंकी हमला माना जा रहा है।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आतंकवादियों ने एक वाहन से रेंजर्स मुख्यालय के मुख्य गेट को तोड़कर परिसर में प्रवेश किया। इसके बाद उन्होंने हैंड ग्रेनेड फेंके, जिससे कई विस्फोट हुए और पूरे परिसर में अफरातफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही रेस्क्यू 1122 सिंध की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।
Edited By : Chetan Gour
India gave befitting reply to Pakistan's allegations
