गुरुवार, 28 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Heavy rain in Bengal and Andhra Pradesh
Written By
Last Updated : सोमवार, 3 अक्टूबर 2022 (08:31 IST)

Weather Update: बंगाल और आंध्रप्रदेश में हुई भारी बारिश, जानिए अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम

Weather Update: बंगाल और आंध्रप्रदेश में हुई भारी बारिश, जानिए अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम - Heavy rain in Bengal and Andhra Pradesh
नई दिल्ली। एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उत्तर-पूर्व और उससे सटे पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी पर बना हुआ है। अगले 24 घंटों के दौरान इसी क्षेत्र में एक कम दबाव का क्षेत्र विकसित होने की संभावना है। बंगाल और आंध्रप्रदेश में हुई भारी बारिश हुई। अन्य राज्यों में भी वर्षा होने की संभावना है।

 
पिछले 24 घंटों के दौरान देशभर में हुई मौसमी हलचल : स्काईमेट के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान आंध्रप्रदेश के दक्षिणी तट और गंगीय पश्चिम बंगाल में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई। मेघालय, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तटीय ओडिशा, तटीय आंध्रप्रदेश, दक्षिण कर्नाटक, लक्षद्वीप, मराठवाड़ा के कुछ हिस्सों और कोंकण और गोवा में हल्की से मध्यम बारिश हुई।
 
पूर्वोत्तर भारत, उत्तरप्रदेश, पूर्वी झारखंड, मध्यप्रदेश के कुछ हिस्सों, केरल, तेलंगाना, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश हुई। एक ट्रफ रेखा चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र से पूर्वोत्तर और इससे सटे पूर्वी मध्य बंगाल की खाड़ी पर चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र से तटीय आंध्रप्रदेश तक फैली हुई है।

 
अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की संभावित गतिविधि : अगले 24 घंटों के दौरान मिजोरम, त्रिपुरा, मेघालय, गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। झारखंड, बिहार के कुछ हिस्सों, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, तटीय कर्नाटक, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु के कुछ हिस्सों, अंडमान और निकोबार द्वीप, रायलसीमा और तटीय आंध्रप्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। विदर्भ, मराठवाड़ा, छत्तीसगढ़, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड और मध्यप्रदेश के एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश संभव है।Edited by: Ravindra Gupta(स्काईमेट)
ये भी पढ़ें
आज मिलेगा देश का पहला स्वदेशी लाइट कॉम्बेट हेलीकॉप्टर, वायुसेना की ताकत में होगा इजाफा