सम्बंधित जानकारी
- RBI की मौद्रिक समीक्षा से पहले घरेलू शेयर बाजार में रही गिरावट, Sensex 196 और Nifty 72 अंक फिसला
- Share bazaar: शेयर बाजार ऑलटाइम हाई, सेंसेक्स और निफ्टी में रही जोरदार बढ़त
- शेयर बाजार पर रहा बिकवाली का दबाव, सेंसेक्स 362 अंक टूटा
- रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेस और एचडीएफसी बैंक भारत की सबसे मूल्यवान कंपनियां
- विदेशी कोषों की निरंतर निकासी से घरेलू बाजारों में शुरुआती कारोबार में गिरावट
HDFC बैंक का शुद्ध लाभ बढ़ा, मार्च तिमाही में 17622 करोड़ हुआ
HDFC Bank's net profit increases : देश में निजी क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक एचडीएफसी बैंक का एकीकृत शुद्ध लाभ बीते वित्त वर्ष की मार्च तिमाही में 2.11 प्रतिशत वृद्धि के साथ 17,622.38 करोड़ रुपए रहा। बीते वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर, 2023 तिमाही में कंपनी का एकीकृत शुद्ध लाभ 17257.87 करोड़ रुपए रहा था।
एकल आधार पर शुद्ध लाभ बढ़ा : एचडीएफसी बैंक ने शनिवार को बताया कि एकल आधार पर उसका शुद्ध लाभ मार्च तिमाही में 16,511.85 करोड़ रुपए रहा, जो दिसंबर तिमाही में 16,372.54 करोड़ रुपए था। बैंक ने पिछले साल जुलाई में अपनी आवास ऋण केंद्रित मूल कंपनी एचडीएफसी का विलय कर लिया था।
मूल शुद्ध ब्याज आय बढ़ी : समीक्षाधीन तिमाही में इसकी मूल शुद्ध ब्याज आय बढ़कर 29,080 करोड़ रुपए हो गई, जबकि अन्य आय बढ़कर 18,170 करोड़ रुपए हो गईं। बैंक ने कुल संपत्ति पर अपना मुख्य शुद्ध ब्याज मार्जिन 3.44 प्रतिशत बताया है। सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्ति अनुपात 1.24 प्रतिशत पर आ गया है।(भाषा)
Edited By : Chetan Gour
Edited By : Chetan Gour
