1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Gold fell by Rs 50

सोने में आई 50 रुपए की गिरावट, चांदी भी 187 रुपए चढ़ी

gold silver
नई दिल्ली। रुपए के मूल्य में सुधार आने के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 50 रुपए की गिरावट के साथ 51,483 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 51,533 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
 
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सोमवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 19 पैसे की तेजी के साथ 75.55 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। इसके रुख के उलट चांदी की कीमत 187 रुपए की बढ़त के साथ 66,827 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 66,640 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।
 
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा कि वैश्विक बाजारों में सोने की कीमत में तेजी के बावजूद रुपए के मूल्य में सुधार होने के कारण दिल्ली में 24 कैरेट सोने के हाजिर भाव में 50 रुपए प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई। उन्होंने कहा कि न्यूयॉर्क स्थित जिंस एक्सचेंज कॉमेक्स में सोने का हाजिर भाव तेजी के साथ 1,930 डॉलर प्रति औंस था।
अगला लेख
Air Pollution से हर साल 70 लाख लोग गंवाते हैं जान, 1 प्रतिशत लोग ही ले रहे हैं शुद्ध हवा में सांस, WHO का चौंकाने वाला आंकड़ा