सम्बंधित जानकारी
- क्या जुबिन नौटियाल ने निकिता दत्ता संग कर ली सगाई? सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर
- RRR Movie Review आरआरआर फिल्म समीक्षा: आग और पानी का तूफान
- भोली पंजाबन का किरदार निभाने में ऋचा चड्ढा को आता है मजा, जल्द ही 'फुकरे 3' में आएंगी नजर
- 'इंडियाज गॉट टैलेंट' के मंच पर पहुंचीं मिस यूनिवर्स हरनाज कौर संधू, जमकर किया डांस
- करण जौहर ने खरीदे इस सुपरहिट मलयालम फिल्म के राइट्स, सोशल मीडिया पर दी जानकारी
धोखाधड़ी का आरोप लगाने पर सोनाक्षी सिन्हा ने कहे अपशब्द, इवेंट मैनेजर ने दर्ज कराया मानहानि का केस | sonakshi sinha filed a defamation case said abusive words to the event manager
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों कानूनी पंचड़े में फंसी हुई हैं। बीते दिनों एक इवेंट मैनेजर ने एक्ट्रेस के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज करवाया था। मीडिया में इस खबरे के आने के बाद सोनाक्षी ने इसे झूठा बताते हुए बयान दिया था। अब इस बयान के चलते अब वह एक और मुसीबत में फंस गई हैं।
मुरादाबाद के इवेंट मैनेजर ने सोनाक्षी सिन्हा के आपत्तिजनक बयान को लेकर उनके खिलाफ एसीजेएम-5 कोर्ट में एक प्रार्थना पत्र दिया है। इवेंट मैनेजर ने आरोप लगाया है कि सोनाक्षी सिन्हा ने अपने बयान में उन्हें अपशब्द कहे थे, जिससे उनकी इमेज को नुकसान पहुंचा है।
इस शिकायत के शिकायत के दर्ज होने के बाद कोर्ट ने इवेंट मैनेजर के प्रार्थना पत्र को स्वीकार कर लिया है। कोर्ट ने सुनवाई के लिए 4 अप्रैल 2022 का समय दिया है।
बता दें कि बीते दिनों मुरादाबाद की एक कोर्ट ने सोनाक्षी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था। अदालत ने एक्ट्रेस को 25 अप्रैल के दिन अदालत में पेश होने का आदेश दिया है। दरअसल, मुरादाबाद के कटघर थाना इलाके के रहने वाले इवेंट ऑर्गेनाइजर प्रमोद शर्मा ने एक कार्यक्रम आयोजित किया था, जिसमें सोनाक्षी सिन्हा को मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया था।
लेकिन एक्ट्रेस इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए नहीं पहुंचीं, जिस पर इवेंट ऑर्गेनाइजर ने अपने पैसे वापस मांगे। आरोप है कि सोनाक्षी के मैनेजर ने इवेंट ऑर्गेनाइजर के पैसे देने से इंकार कर दिया। सोनाक्षी सिन्हा से कई बार संपर्क करने पर भी जब पीड़ित को पैसे नहीं मिले तो उसने धोखाधड़ी की शिकायत कोर्ट में की थी। सोनाक्षी सिन्हा सहित पांच लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी कर 36 लाख रुपए हड़पने का आरोप है।
