1. समाचार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. Delhi bullion market

सोना 573 रुपए चमका, चांदी भी 1287 रुपए उछली

Delhi bullion market
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में बहुमूल्य धातु की कीमतों में सुधार के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 573 रुपए की तेजी के साथ 51470 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। वहीं चांदी की कीमत भी 1287 रुपए के उछाल के साथ 67257 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 50,897 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 1,287 रुपए के उछाल के साथ 67,257 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 65,970 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना तेजी के साथ 1,921 डॉलर प्रति औंस हो गया, जबकि चांदी 24.79 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रही।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, बुधवार को न्यूयॉर्क स्थित जिंस एक्सचेंज कॉमेक्स में सोने का हाजिर भाव मामूली तेजी के साथ 1,921 डॉलर प्रति औंस हो गया, जिससे यहां सोने की कीमतों में स्थिरता रही।(भाषा)
अगला लेख
हाइड्रोजन संचालित कार में संसद पहुंचे परिवहन मंत्री नितिन गडकरी