रविवार, 1 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. Delhi bullion market
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 1 अप्रैल 2022 (20:04 IST)

सोने में 100 रुपए की तेजी, चांदी 252 रुपए फिसली

सोने में 100 रुपए की तेजी, चांदी 252 रुपए फिसली - Delhi bullion market
नई दिल्ली। दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 100 रुपए की तेजी के साथ 51,812 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। अंतरराष्ट्रीय बाजार में बहुमूल्य धातु की कीमत में बृहस्पतिवार देर शाम तेजी के बाद घरेलू बाजार में भाव में मजबूती आई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

इससे पिछले कारोबारी सत्र में बृहस्पतिवार को सोना 51,712 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। इसके विपरीत, चांदी की कीमत 252 रुपए की हानि के साथ 67,047 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 67,299 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में शुक्रवार को सोना नुकसान के साथ 1,931 डॉलर प्रति औंस रह गया, जबकि चांदी 24.68 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रही।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, न्यूयॉर्क स्थित जिंस एक्सचेंज कॉमेक्स में सोने का हाजिर भाव 0.26 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,931 डॉलर प्रति औंस रह गया, जिससे यहां सोने की कीमतों में कमी रही।(भाषा)