1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. four jaish e mohammed terrorists arrested in jammu

जैश के 4 आतंकी गिरफ्तार, राम मंदिर पर हमले की साजिश नाकाम

Jammu Kashmir
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने शनिवार को जैश-ए-मोहम्मद के एक मॉड्यूल का भंडाफोड़ कर आतंकियों को ‍गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए 4 आतंकवादियों में एक उत्तर प्रदेश का रहने वाला है, जिसकी पहचान इजहार खान के रूप में हुई है। इन आतंकवादियों को अयोध्या के राम मंदिर की रेकी की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। 
 
जानकारी के मुताबिक ये चारों आतंकवादी कुख्यात आतंकवादी संगठन जैश ए मोहम्मद से जुड़े हुए हैं। इनमें से एक आतंकवादी इजहार उत्तर प्रदेश के शामली का रहने वाला है।  अन्य आतंकी कश्मीर संभाग के रहने वाले हैं। जम्मू के पुलिस महानिरीक्षक ने भी आतंकियों के गिरफ्तार होने की पुष्टि की है। 
 
बताया जा रहा है कि ये आतंकवादी ड्रोन द्वारा गिराए गए हथियारों को इकट्ठा करने और कश्मीर घाटी में सक्रिय आतंकवादियों को आपूर्ति करने की योजना बना रहे थे। साथ ही आईईडी लगाकर विस्फोट करने की भी साजिश रच रहे थे।
अगला लेख
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में नहीं होगी किसान रैली, बॉर्डरों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम