1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Farmer leader Rakesh Tikait's formula on MSP

MSP पर टिकैत का फॉर्मूला, 3 क्विंटल गेहूं की कीमत 1 तोले सोने के बराबर हो, यानी...

Farmers Protest
नई दिल्ली। भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर एक अलग ही फॉर्मूला पेश किया है। टीवी चैनल आजतक के कार्यक्रम में टिकैत ने कहा कि 3 क्विंटल गेहूं की कीमत एक तोले सोने के बराबर होनी चाहिए। उल्लेखनीय है कि गुरुवार को 10 ग्राम सोने (24 कैरेट) की कीमत 48 हजार रुपए से ज्यादा है।
 
किसान नेता टिकैत ने कहा कि एमएसपी का यह फॉर्मूला उनके पिता और दिग्गज किसान नेता स्व. महेन्द्रसिंह टिकैत का है। राकेश भी चाहते हैं कि यह फॉर्मूला किसानों के लिए लागू होना चाहिए। वर्तमान में गेहूं का समर्थन मूल्य 1975 रुपए प्रति क्विंटल है। 
उन्होंने कहा कि जितनी कीमतें दूसरी वस्तुओं की बढ़ती हैं, उतनी ही कीमत गेहूं की भी बढ़नी चाहिए। उन्होंने कहा कि 1967 तत्कालीन सरकार ने गेहूं का समर्थन मूल्य 76 रुपए प्रति क्विंटल तय किया था, जबकि उस समय एक तोले सोने की कीमत 200 रुपए थी। 
 
उधर लोकसभा हंगामा : दूसरी ओर, कांग्रेस, द्रमुक सहित कई विपक्षी दलों के सदस्यों ने लोकसभा में लगातार तीसरे दिन विवादों में घिरे तीन कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर भारी हंगामा किया, जिसके कारण गुरुवार को सदन की कार्यवाही चार बार स्थगित करनी पड़ी।
रात 8.30 बजे बैठक शुरू होने पर विपक्षी सदस्यों के शोर-शराबे के बीच ही पीठासीन सभापति मीनाक्षी लेखी ने शून्यकाल चलाया और 9 बजे कार्यवाही पूरे दिन के लिए स्थगित कर दी। विपक्षी दलों के सदस्यों के हंगामे के कारण निचले सदन में प्रश्नकाल बाधित रहा। हालांकि, रात साढ़े 8 बजे शोर-शराबे में ही सदस्यों ने शून्यकाल में अपने क्षेत्र के एवं महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए। 
 
अगला लेख
लेखी ने थुनबर्ग पर तंज कसा, कहा- भारत को उसे बाल वीरता पुरस्कार देना चाहिए...